New Delhi : जापान ओपन से भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत बाहर हो गए। सेमीफाइनल मुकाबले में जापान केंटो मोमोटा से से हार गये। मोमोटा ने प्रणीत को 45 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 21-18,21-12 से शिकस्त दी। प्रणीत ने इससे पहले शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 21-12, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वह सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी लय कायम नहीं रख सके और सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।
प्रणीत की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। प्रणीत से पहले दिग्गज महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं थी। जापान की अकाने यामागुची ने पांचवी सीड सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 21-15 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 50 मिनट तक चला।
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleविधायक शिवपूजन मेहता ने दिया विधायिकी से इस्तीफा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

