मनोरंजन जगत के लिए बुरी खबर: आर्ट डायरेक्टर नीतिन देसाई ने अपने ही स्टूडियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इन फिल्मों से हुए थे मशहूर, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

मुंबई : मनोरंजन जगत से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर और 4 नेशनल अवॉर्ड विनर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। मामले की शुरुआती जांच में सामने आ आया है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इस खबर ने बॉलीवुड के झकझोर कर रख दिया है। वहीं किस बात को लेकर वह परेशान थे, ये पता नहीं चल सकता है।

नितिन देसाई ने की सुसाइड

डिप्रेशन के चलते मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया है। अपने यूनिक डिजाइन के लिए मशहूर नितिन की मौत की खबर सुनकर इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। इस बात का पता नहीं चल सका है कि वह क्यों परेशान थे। नितिन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्ट डायरेक्टर ने अपने ही एनडी स्टूडियो में फांसी लगा ली। उनका शव पंखे से लटा मिला।

58 साल में दुनिया को कहा अलविदा

58 साल के डायरेक्टर का पूरा नाम नितिन चंद्रकांत देसाई था। उन्होंने केवल प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम नहीं किया है, बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की और डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने बतौर एक्टर ‘हम सब एक हैं’।

कई फिल्म मेकर्स के साथ किया काम

अपने दो दशक के करियर में नितिन देसाई ने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सिनेमा की दुनिया में उनका योगदान शानदार रहा है।

नितिन देसाई की मौत से सदमे में हैं कई सितारे

नितिन देसाई की मौत से फैंस और सेलेब्स को गहरा सदमा लगा है। हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। आशुतोष गोवारिकर भी नितिन की मौत से सदमे में हैं। उन्होंने नितिन की मौत पर दुख जताते हुए लिखा- शॉक्ड हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। एनडी स्टूडियो जा रहा हूं। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उनके जाने से मेरा दिल टूट गया। नितिन सर को हमेशा याद करेंगे। हेमा मालिनी, नील नितिन मुकेश, रितेश देसमुख सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताया।

एनडी स्टूडियो में की खुदकुशी

नितिन देसाई अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई ने सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इन फिल्मों में दिखाया अपना हुनर

नितिन ने आर्ट डायरेक्टर के रूप में साल 1989 करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘आ गले लग जा’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘विजेता’, ‘दिलजले’, ‘माचिस’, ‘लगान’, ‘इश्क’, ‘जंग’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘वन 2 का 4’, ‘राजू चाचा’, ‘मुन्नाभाई MBBS’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘दोस्ताना’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘देवदास’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘पानीपत’ से लेकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना हुनर दिखाया था।

4 बार मिला नेशनल अवॉर्ड

बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें तीन बार फिल्मफेयर बेस्ड आर्ट डायरेक्शन अवॉर्ड भी मिला था।

इन फिल्मों के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड

  • डा. बाबा साहेब अंबेडकर (1999)
  • हम दिल दे चुके सनम ( 2000)
  • लगान ( 2002)
  • देवदास ( 2003)

इन फिल्मों के लिए मिला फिल्मफेयर बेस्ड डायरेक्शन अवॉर्ड

  • 1942: अ लव स्टोरी ( 1995)
  • खामोशी ( 1997)
  • देवदास (2003)