Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल का हेमंत सरकार को चैलेंज, केंद्र पर बकाया मामले में पूरे दस्तावेज व तथ्य जनता के सामने रखे झामुमो
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल का हेमंत सरकार को चैलेंज, केंद्र पर बकाया मामले में पूरे दस्तावेज व तथ्य जनता के सामने रखे झामुमो

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : केंद्र सरकार पर 1.36 लाख करोड़ बकाया मामले में राजनीति गरमा गई है. एक ओर जहां सांसद पप्पू यादव के सदन में पूछे सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कह दिया है कि केंद्र पर झारखंड सरकार का कोई बकाया नहीं है. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के भाजपा विधायकों से अपील करते हुए कहा है कि वो झारखंड का बकाया केंद्र सरकार से दिलवाए. वहीं, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भी बकाया को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था. इसके बाद भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान आया है.

    एक्स पर पोस्ट शेयर कर बाबूलाल मरांडी ने किया पलटवार

    बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि झामुमो द्वारा हवा-हवाई बातें कर केंद्र सरकार पर ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया रखने का निराधार और भ्रामक आरोप लगाया जा रहा है. अगर झामुमो के पास इस आंकड़े को लेकर कोई ठोस प्रमाण है  तो वे पूरे दस्तावेज़ और तथ्यों के साथ जनता के सामने रखें. झामुमो को स्पष्ट करना चाहिए कि ये राशि किस मद की है? कब से लंबित है और किन परिस्थितियों में यह दावा किया जा रहा है?

    झूठे आरोपों के बजाय झारखंड की असल समस्याओं पर ध्यान देने की नसीहत

    श्री मरांडी ने कहा है क कि हेमंत सोरेन जी,  झूठे आरोपों और गलत आंकड़ों के सहारे केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने के बजाय झारखंड की असल समस्याओं पर ध्यान दीजिए. बिना प्रमाण और आधारहीन आरोप लगाकर झारखंड की जनता को भ्रमित करने का यह खेल अब बंद होना चाहिए.

    महिलाओं व युवाओं से झूठे वादे का हुआ भंडाफोड़

    बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए, किसानों को प्रति क्विंटल धान के 3200 रुपए और युवाओं को नौकरी देने के झूठे वादे का भंडाफोड़ हो चुका है. इसलिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर आप अपनी विफलताओं को छिपा सकते हैं. जनता को गुमराह करने की राजनीति से झारखंड का भला नहीं होगा. पूरे तथ्य और प्रमाण के साथ शुचिता की राजनीति करनी सीखिए.

    https://x.com/yourBabulal/status/1869020143138779521

    1.36 lakh crore 1.36 लाख करोड़ allegations allegations on Central Government Babulal marandi Bjp central government Chief Minister Documents dues elections facts false promises Hemant Soren jharkhand Jharkhand Assembly Jharkhand BJP Jharkhand people Jmm Pappu Yadav Politics politics of purity problems of Jharkhand promises to women promises to youth social media Supriyo Bhattacharya आरोप केंद्र सरकार केंद्र सरकार पर आरोप चुनाव झामुमो झारखंड झारखंड की समस्याएं झारखंड जनता झारखंड भाजपा झारखंड विधानसभा झूठे वादे तथ्यों दस्तावेज पप्पू यादव बकाया बाबूलाल मरांडी भाजपा महिलाओं के वादे मुख्यमंत्री युवाओं के वादे राजनीति शुचिता की राजनीति सुप्रीयो भट्टाचार्य सोशल मीडिया हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 December 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article देर रात फायरिंग से दहला रांची का यह इलाका, पुलिस ने खोखा बरामद किया, आरोपी फरार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.