Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संकल्प यात्रा में गरजे बाबूलाल, सरकार बनी तो भ्रष्ट अफसरों की कराएंगे सीबीआई जांच
    झारखंड

    संकल्प यात्रा में गरजे बाबूलाल, सरकार बनी तो भ्रष्ट अफसरों की कराएंगे सीबीआई जांच

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा विधायक ढुलू महतो के विधानसभा क्षेत्र बाघमारा पंहुचे. यहां पोलो ग्राउंड में उन्होंने जनसभा की. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित के कार्य करने में लगी हैं. लगातार जन कल्याणकारी कार्यों को किया जा रहा है और जनहित में विभिन्न योजनाओं को लागू भी किया गया हैं, जिसका लाभ देश की जनता उठा रही है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गरीब, किसान, मजदूर सहित हर जाति, धर्म, समुदाय के लोगों के लिए चिंतित रहते हैं. उन्होंने संकल्प यात्रा की जनसभा के माध्यम से अपील की है कि नरेंद्र मोदी को पुनः पीएम बनाने का संकल्प लें. वहीं, वर्तमान झारखंड सरकार को उन्होंने भ्रष्ट बताया. कहा कि हेमंत सरकार के चार वर्ष पूरे होने को हैं. लेकिन, राज्य में भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, अपराध चरम पर है. खुलेआम खनिज संपदा की लूट मची है. ऐसे में उन्होंने लोगों से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने की अपील की.

    इसे भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग, मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना, मोर्टार हमले में जवान घायल

    हेमंत में हिम्मत नहीं, ईडी, सीबीआई जांच का करें सामना : ढुलू महतो

    वहीं, विधायक ढुल्लू महतो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की नींव रखी. उन्होंने झारखंड को एक नई दिशा देने का काम किया. लेकिन, वर्तमान में धूल लग चुकी है. जिसे साफ करने के लिए बाबूलाल मरांडी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना होगा. तभी झारखंड में सुधार होगा. उन्होंने वर्तमान सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हेमंत में हिम्मत ही नहीं है. अगर हेमंत में हिम्मत है तो वे उनकी चुनौती स्वीकार करते हुए ईडी, सीबीआई जांच होने दें. उन्होंने आगे कहा कि कोयला, लोहा, बालू आदि खनिज संपदा की सबसे ज्यादा लूट वर्तमान सरकार में है. जेएमएम के नेता माफियाओं से मिले हुए हैं और पुलिस प्रशासन को सरकार वसूली में लगाई हुई हैं. वर्तमान हालात को बदलने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है और बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाना है.

    इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा से दिया इस्तीफा, 31 को संभालेंगे ओड़िशा के राज्यपाल का पदभार

    संकल्प यात्रा में बाबूलाल का फूल माला से स्वागत

    कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले बाबूलाल, ढुलू महतो और ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के फोटो पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह, संचालन महेश पासवान एवं धन्यवाद ज्ञापन रमेश शाही के द्वारा किया गया. बाबूलाल मरांडी का स्वागत फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर किया गया. बाबूलाल मरांडी का बाघमारा के पोलो ग्राउंड में भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ रैली निकाली गई. मौके पर नितिन भट्ट, महेश पासवान, गीता देवी, रंजीत कुमार सिंह, संजय झा, मानस प्रसून्न, रमेश राही, बिरेन चौहान, संतोष चौधरी, अजीत पांडेय, पार्थ मिल्टन  वशिष्ठ चौहान सहित अन्य मौजूद रहे.

    इसे भी पढ़ें : ममता सरकार के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई पर सियासी घमासान

    #Jharkhand News Babulal Marandi in Dhanbad Babulal Marandi's Sankalp Yatra BJP's Sankalp Yatra in Dhanbad Jharkhand State President of BJP Babulal Marandi Johar Live जोहार लाइव झारखंड न्यूज धनबाद में बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा भाजपा की धनबाद में संकल्प यात्रा भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleममता सरकार के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई पर सियासी घमासान
    Next Article भारत के 8 पूर्व नेवी अफसरों को कतर में मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का आया बयान, जानें क्या कहा

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.