Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 1:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर केस को लेकर बाबूलाल का CM से सवाल- क्या राजनीति में अब परिवार भी निशाना?
    गोड्डा

    सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर केस को लेकर बाबूलाल का CM से सवाल- क्या राजनीति में अब परिवार भी निशाना?

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निशिकांत दुबे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ दर्ज एक नए मामले पर झारखंड की सियासत गर्म हो गई है। इस बार नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी आपत्ति जताई है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पूरे प्रकरण में दखल देने की मांग की है।

    बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में परिवार के सदस्यों और खासकर महिलाओं को घसीटना गलत परंपरा है। उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक निशिकांत दुबे की पत्नी पर यह 47वां मुकदमा दर्ज हुआ है और उनके समर्थक देवता पांडेय की गिरफ्तारी भी हुई है।

    मरांडी ने सीएम को सचेत करते हुए कहा कि संभव है कि ये सारी कार्रवाइयां उनकी जानकारी के बिना हो रही हों और इसके पीछे कुछ महत्वाकांक्षी अफसरों का हाथ हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारी मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्हें बेवजह विवादों में घसीट रहे हैं।

    मामला क्या है?

    सूत्रों के अनुसार, देवघर के जसीडीह थाना में दर्ज एफआईआर में आरोप है कि बाबा वैद्यनाथ ट्रस्ट, जिसकी अध्यक्षता अनामिका गौतम करती हैं, ने मेडिकल कॉलेज खोलने के नाम पर एक जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

    बाबूलाल मरांडी ने सरकार से आग्रह किया है कि सत्ता का उपयोग राजनीतिक बदले के लिए न किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि राजनीतिक लड़ाई सीधे नेताओं के बीच होनी चाहिए, परिवार और सहयोगियों को निशाना बनाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है।

    मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी,
    राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में नेताओं के समर्थकों या विशेषकर महिलाओं और परिवार को घसीटना राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है।

    सुनने में आया है कि सांसद श्री @nishikant_dubey जी की धर्मपत्नी पर 47वां मुकदमा दर्ज किया…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) July 23, 2025

    Also Read : कपड़े की दुकान में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

     

    अनामिका गौतम कानून और राजनीति कानून और राजनीतिबाबूलाल मरांडी जसीडीह थाना झारखंड राजनीति झारखंड समाचार देवघर देवता पांडेय निशिकांत दुबे नेता प्रतिपक्ष बाबा वैद्यनाथ ट्रस्ट बाबूलाल मरांडी भाजपा बनाम झामुमो महिला पर केस मेडिकल कॉलेज मामला राजनीतिक बदला राजनीतिक विवाद सत्ता का दुरुपयोग समर्थक गिरफ्तारी सीएम हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकपड़े की दुकान में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान
    Next Article PMFBY : खरीफ फसलों के लिए बीमा रजिस्ट्रेशन की अंतिस तारीख  31 जुलाई… जल्द करें अप्लाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.