Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 3:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
    झारखंड

    झारखंड में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से एक युवा उद्यमी का अपहरण पांच दिन पहले हुआ, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं ढूंढ पाई है। इसके अलावा रांची के ओरमांझी इलाके का 12 वर्षीय कन्हैया पिछले दो महीनों से लापता है।

    जमशेदपुर से एक युवा उद्यमी के अपहरण को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं ढूंढ पाई है। उधर रांची के ओरमांझी का 12 वर्षीय कन्हैया पिछले दो महीनों से लापता है। झारखंड में गरीबों का अपहरण मानव तस्करी के लिए और अमीरों का अपहरण फिरौती के लिए किया जा रहा है।…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) January 18, 2026

    मरांडी ने ट्वीट में कहा कि झारखंड में गरीबों का अपहरण मानव तस्करी के लिए और अमीरों का अपहरण फिरौती के लिए किया जा रहा है। उन्होंने वर्तमान हालात को 1990 के दशक के जंगलराज से जोड़ते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि वे कथित तौर पर विदेश में निवेश आमंत्रित करने गए हैं, लेकिन क्या राज्य की खराब कानून-व्यवस्था की सच्चाई भी निवेशकों के सामने रखी जाएगी? उन्होंने आदिवासी नेताओं की हत्या की घटनाओं का भी जिक्र किया। मरांडी ने कहा कि सोमा मुंडा की खूंटी में हत्या हो चुकी है और कुछ महीनों पहले युवा आदिवासी नेता सूर्या हांसदा को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया था।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार जैसी घटनाओं ने आम जनता में भय और असुरक्षा पैदा कर दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन केवल पटाखे छोड़ने और गुलछर्रे उड़ाने में व्यस्त है। उन्होंने जमशेदपुर पुलिस से अपील की कि अपहृत युवक को तत्काल सकुशल बरामद किया जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    Also Read : बिहार पुलिस SI भर्ती : कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई परीक्षा

    Babulal marandi crime Hemant Soren Human Trafficking jamshedpur jharkhand Jharkhand police kidnapping law and order murder police action public safety ranchi Ransom Security Tribal Leader अपराध अपहरण आदिवासी नेता कानून व्यवस्था जनता की सुरक्षा जमशेदपुर झारखंड झारखंड पुलिस पुलिस कार्रवाई फिरौती बाबूलाल मरांडी मानव तस्करी रांची सुरक्षा हत्या हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार पुलिस SI भर्ती : कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच शुरू हुई परीक्षा
    Next Article ओरमांझी घाटी में ट्रक ने टेंपो को मा’री टक्कर, एक की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार: छत्तीसगढ़ के मजदूर को बेरहमी से पीटा, पैसे को लेकर विवाद

    April 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    बाबा धाम पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, परिवार के साथ किया रुद्राभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    लातेहार: छत्तीसगढ़ के मजदूर को बेरहमी से पीटा, पैसे को लेकर विवाद

    April 19, 2026

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026

    बाबा धाम पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, परिवार के साथ किया रुद्राभिषेक

    April 19, 2026

    कड़ी सुरक्षा के बीच JPSC की पहली शिफ्ट सम्पन्न, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे

    April 19, 2026

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.