Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बरहेट थानेदार की करतूत के खिलाफ बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, कहा आरोपित दारोगा को बर्खास्त कर भेजे जेल
    झारखंड

    बरहेट थानेदार की करतूत के खिलाफ बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, कहा आरोपित दारोगा को बर्खास्त कर भेजे जेल

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। साहेबगंज जिला के बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक द्वारा प्रेम प्रसंग के एक मामले में युवती के साथ मारपीट, गाली-गलौज और लड़के की मां के साथ भी भद्दी-भद्दी गाली देने व उनके पति और बेटे को दौड़ाकर गोली मारने मामले में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल लाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। जिसमें बाबूलाल ने कहा पीड़ित लड़की और लड़के की मां ने मुझे आवेदन देकर थाना प्रभारी के काले करतूतों से अवगत कराया है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आरोपित दारोगा को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की है। सीएम से इस मामले के साथ ही बरहेट मुठभेड़ में इनकी संदिग्ध भूमिका की सीबीआई से जांच से कराने की मांग की है। इससे संगीन व जघन्य अपराध नहीं हो सकता है। एक दारोगा द्वारा किसी महिला को इस प्रकार सरेआम मारपीट व गाली-गलौज करना अक्षम्य अपराध है। यह मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का भी मामला है। सरकार को तमाम सबूतों को देखते हुए दारोगा पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। ताकि इस प्रकार की घटना की पुर्नरावृति नहीं हो।

    बताया जाता है कि पीड़ित महिला के पति सह लड़के के पिता को 20 जुलाई से ही थाने में बंद करके रखा गया है। उनके साथ भी लगातार बेरहमी से मारपीट करने का आरोप परिजनों ने थाना प्रभारी पर लगाया है। थाना में बंद किए गए व्यक्ति से उक्त महिला या कोई अन्य रिश्तेदार जब भी मिलने जाते हैं तो इन्हें भगा दिया जाता है। साथ ही इनके पति और बेटे को दौड़ा कर गोली मारने की धमकी दी जाती है।

    दारोगा हरीश पाठक प्रारंभ से ही विवादित अधिकारी रहे हैं। जामताड़ा में भी एक अल्पसंख्यक युवक की कथित रूप से पिटाई से मौत का आरोप इनपर है, बकोरिया कांड में भी विवादों से ये परे नहीं हैं। बरहेट मुठभेड़ मामले में भी इनकी भूमिका संदिग्ध है। और अब यह एक और जघन्य अपराध। बिना किसी ऊंचे राजनीतिक संरक्षण के लगातार इनके द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाना संभव नहीं लगता। ऐसे में झारखंड पुलिस से जांच की बात ही बेमानी है। इसलिए मामले की सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है।

    Babulal marandi Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुरक्षा में तैनात पुलिस को चकमा देकर भागा जयवर्धन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी, पुलिस कर रही छापेमारी
    Next Article राज्य सरकार में कोयला चोरों को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त : दीपक प्रकाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.