Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संकल्प यात्रा में ढाई घंटे देर पहुंचे बाबूलाल, भाजपा कार्यकर्ता करते रहे इंतजार
    झारखंड

    संकल्प यात्रा में ढाई घंटे देर पहुंचे बाबूलाल, भाजपा कार्यकर्ता करते रहे इंतजार

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुमला पहुंच गए हैं. निर्धारित समय से ढाई घंटे लेट पहुंचे अपने नेता के आने की आस में ढाई घंटे लाइन में खड़े होकर कार्यकर्त्ता उनका इंतजार करते हुए देखे गए. कार्यकर्ताओं को सूचना दी जा रही थी कि अब नेता जी रायडीह पार कर गए हैं. लेकिन समय बीतता जा रहा था और नेताजी नहीं पहुंच रहे थे.

    नेताजी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खुशी

    जब काफी इंतजार के बाद नेताजी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था. कार्यकताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. लेकिन जिस तरह लोगों में अपने नेताजी को देखने का उत्साह था उसमें कुछ निराशा भी हुई. नेताजी के देर से पहुंचने का नतीजा यह हुआ कि धीरे धीरे कार्यकर्त्ता कार्यक्रम स्थल से जाते हुए नजर आए. हालांकि, नेताजी के जल्दी नहीं आने पर स्थानीय नेताओं ने कार्यकताओं को बांधकर रखने का प्रयास किया, लेकिन लोग तो नेताजी को सुनने आए थे. आखिर कब तक अपने नेता का इंतजार करते. सभा स्थल से इंतजार के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता चलते बने.

    कार्यक्रम में नहीं जुटी भीड़, महिलाओं ने इज्जत बचाई

    भाजपा की संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पार्टी ने 10 हजार भीड़ आने का दावा किया था. लेकिन मुश्किल से 2 हजार लोग भी नहीं पहुंचे. शुक्र है कि जितिया पर्व के बाद भी महिलाओं की इस कार्यक्रम में अच्छी भीड़ थी. जिसके चलते कार्यक्रम की इज्जत बच गई. अन्यथा कार्यक्रम में कुर्सियां खाली रह जाती. फिर भी जिस तरह पार्टी ने बड़ी भीड़ का दावा किया था वैसा कुछ नहीं हो सका. शायद यहीं वजह रही कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी देर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. चूंकि उन्हें भी मालूम था कि अगर थोड़ी भीड़ भी नहीं पहुंची तो कार्यक्रम की बदनामी होगी.

    खाने के लिए कुर्सी से उठ खड़ी हुई भीड़

    भाजपा की संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जब बाबूलाल मरांडी मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे तभी खाना खाने के लिए अचानक कुर्सी पर बैठी भीड़ खड़ी हो गई. देखते देखते कार्यक्रम अस्त व्यस्त नजर आने लगा. भीड़ खड़ी हो भी क्यों ना समय काफी हो गया था. गांव के दूर दराज से आए लोग कई घंटे से भूखे प्यासे बैठे थे. नेता जी मंच से भाषण दे रहे थे लेकिन लोगों का ध्यान भाषण पर कम भोजन पर अधिक था. कुसियां खाली हो गई. कोई खाने के लिए कोई पानी के लिए भाग रहा था. हालाकि कार्यकर्त्ताओं के लिए पार्टी के द्वारा भोजन, पानी के इंतजाम किए गए थे. लेकिन नेताजी के समय से नहीं आने के कारण कार्यक्रम अस्त व्यस्त हो गया.

    BJP in Gumla BJP state president Babulal Marandi BJP's Sankalp Yatra Jharkhand Updates Johar Live Sankalp Yatra in Gumla गुमला में भाजपा गुमला में संकल्प यात्रा जोहार लाइव झारखंड अपडेट भाजपा की संकल्प यात्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसम्मेलन में बेल इज रूल, जेल इज एक्सेप्शन पर विस्तार से हुई चर्चा
    Next Article शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दिया कड़ा संदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.