Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सेंट एंथोनी स्कूल में चलाया गया जागरुकता अभियान, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील
    झारखंड

    सेंट एंथोनी स्कूल में चलाया गया जागरुकता अभियान, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में सोमवार को स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में बंगाली समिति जामताड़ा के पदाधिकारी, सदस्य गण तथा विद्यालय के मुख्य संरक्षक दुर्गा दास भंडारी, निदेशक डॉ चंचल भंडारी, प्राचार्य अरूप कुमार यादव और विजन-इ के सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि के मौजूदगी में विद्यालय के नए सत्र के लिए हेड बॉय मास्टर अमन राय व हेड गर्ल मिस स्तुति पांडे को चुना गया.

    पोइला बैसाख के शुभ अवसर पर बंगाली समिति जामताड़ा की ओर से आयोजित चित्रांकन, क्विज तथा राइम्स रेसिटेशन प्रतियोगिता का इसी विद्यालय में आयोजन किया गया था. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डीएससी राजेश कुमार पासवान ने आगामी लोकसभा चुनाव के प्रति लोगों को सजग रहने, अनिवार्य एवं निष्पक्ष मतदान करने, प्रलोभन विहीन एवं भयमुक्त होकर सही व्यक्ति का चुनाव करने हेतु सभी मतदाताओं से आग्रह किया. साथ ही विद्यार्थियों को वोट के महत्व तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी दिया.

    इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ चंचल भंडारी ने कहा कि मतदान एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. यह लोकतंत्र का आधार है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर के अधिक से अधिक मतदान कराने की स्वीप के कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की. विद्यालय के मुख्य संरक्षक दुर्गादास भंडारी ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने देश और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. मौके पर सचिंद्रनाथ घोष, दिप्ती विराज पाल, अशोक कुमार मंडल, चंचल राय, चंडी दास पुरी, शिक्षक लारेब खान, उत्पल मंडल, निवास पंडित तथा सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, डीसी व एसपी ने की सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जागरुकता अभियान जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पोइला बैसाख बंगाली समिति भयमुक्त मतदान मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा तैनात
    Next Article समाज को भगवान राम की तरह पुरुषोत्तम बनने का संकल्प लेने की जरूरत: आदित्य विक्रम जायसवाल 

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.