Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार में हाईवा से टकराकर ऑटो पलटा, 11 महिलाएं घायल, चार रिम्स रेफर
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में हाईवा से टकराकर ऑटो पलटा, 11 महिलाएं घायल, चार रिम्स रेफर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया ब्रिज के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवा और ऑटो की टक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार 11 महिलाएं और लड़कियां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

    शादी और समूह बैठक में जा रहे थे लोग

    मिली जानकारी के अनुसार ऑटो बालूमाथ से मुरपा गांव की ओर जा रहा था। ऑटो में सवार कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, जबकि कुछ महिलाएं स्वयं सहायता समूह की बैठक में भाग लेने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बसिया ब्रिज के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे हाईवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    कई महिलाओं को आई गंभीर चोटें

    घायलों में अख्तरी खातून, मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी, मधु देवी, एलिजा प्रवीण, माबिया प्रवीण समेत अन्य लोग शामिल हैं। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अलीशा टोप्पो ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी और मधु देवी की हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए चारों को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया है। बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों से भी पूछताछ की जा रही है।

    Also Read : BSF में DIG बने झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा, केंद्र सरकार का आदेश जारी

    11 महिलाएं घायल Auto-rickshaw overturns after colliding with a Hyva truck in Latehar; 11 women injured four referred to RIMS. चार रिम्स रेफर लातेहार में हाईवा से टकराकर पलटा ऑटो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद
    Next Article चक्रधरपुर में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 30 मजदूर और 6 बच्चे चंगुल से मुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.