AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रवासी मजदूरों के हित में आगे आए अर्जुन मुंडा, श्रमायुक्त से की अहम पहल की मांग

Joharlive Desk : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य से बाहर काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और उनके कल्याण को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने झारखंड सरकार के श्रमायुक्त को एक विस्तृत पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के लिए मजबूत और प्रभावी सहायता तंत्र विकसित करने की मांग की है। 6 जून 2026 को लिखे गए इस पत्र में उन्होंने कहा है कि हाल के दिनों में दो प्रवासी श्रमिकों की असामयिक मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार की सहायता व्यवस्था कितनी तैयार है। … Read More

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

Bihar : बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। एनएच-31 पर हुए इस भीषण हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी पुलिस अधिकारी पटना में एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने जिले मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी … Read More

10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

Ranchi : रांची के चर्चित सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, लेकिन मृतक छात्र के पिता मनबहाल महतो इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल की है। इसी पिटीशन पर शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर उठाए सवाल शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मामले में आंशिक बहस हुई। मृतक … Read More

29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

Ranchi : झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे 1018 अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में इसके लिए भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। सरकार इसे राज्य में रोजगार देने की दिशा में एक और बड़ी पहल मान रही है। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी 1018 अभ्यर्थियों का चयन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने किया है। इनमें प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) और मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) … Read More

12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi : दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड पहुंचने में अभी 72 से 84 घंटे का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया हैI गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में अचानक मौसम बदल गयाI आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुईI तेज हवा और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई जगह परेशानी भी बढ़ा दीI राजधानी रांची में करीब 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गईI तेज बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में सड़कों पर … Read More

जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

Deoghar : साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही देवघर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर थाना और सारठ थाना की संयुक्त टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग जंगल में बैठकर ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चला रहे थे और देशभर के लोगों को निशाना बना रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डकाय जंगल में कुछ युवक मोबाइल और इंटरनेट की मदद से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे … Read More

देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

Deoghar : देवघर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में चल रहे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि यह एक संगठित नेटवर्क था, जो लंबे समय से जिले में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में सक्रिय था। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर और आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया … Read More

PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

Ranchi : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में आरोपी नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी की जमानत याचिका पर बुधवार को NIA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। हालांकि मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह के अदालत में पेश नहीं होने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय कर दी। नंदलाल स्वर्णकार उन 10 सहयोगियों में शामिल है, जिनका नाम PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में सामने आया था। … Read More

दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

New Delhi : देश को वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ आज राजधानी दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आने वाले वर्षों के विकास एजेंडे और भारत के दीर्घकालिक विजन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हिस्सा लिया। विपक्षी दल के मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनकी मौजूदगी ने सहकारी संघवाद की भावना … Read More

रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी (RU) ने स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025-27 में नामांकन को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार अब पीजी में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 13 जून को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं की नजर अब 13 जून पर टिकी है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित विभागों और कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More