Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को
    झारखंड

    PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 11, 2026Updated:June 11, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में आरोपी नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी की जमानत याचिका पर बुधवार को NIA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। हालांकि मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह के अदालत में पेश नहीं होने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय कर दी। नंदलाल स्वर्णकार उन 10 सहयोगियों में शामिल है, जिनका नाम PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में सामने आया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में दिनेश गोप समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि संगठन के लिए लेवी और रंगदारी के जरिए धन जुटाया जाता था और उसी रकम का इस्तेमाल संगठन की गतिविधियों में किया जाता था।

    नोटबंदी के दौरान पकड़े गए थे पुराने नोट

    इस मामले की शुरुआत 10 नवंबर 2016 को हुई थी। उस समय नोटबंदी लागू होने के बाद बेड़ो थाना क्षेत्र में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के साथ कुछ पेट्रोल पंप कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कुल 25.38 लाख रुपये बरामद हुए थे। इस संबंध में बेड़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।  जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि बरामद रकम PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह पैसा लेवी और रंगदारी के जरिए जुटाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में NIA ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली। रांची पुलिस ने इस मामले में 9 जनवरी 2017 को पहला आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद NIA ने 19 जनवरी 2018 को मामला टेकओवर करते हुए नया केस दर्ज किया और विस्तृत जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने दिनेश गोप समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

    ये लोग हैं मामले में आरोपी

    टेरर फंडिंग मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें विनोद कुमार, चंद्रशेखर कुमार, नंद किशोर महतो, मोहन कुमार उर्फ राजेश कुमार, सुमंत कुमार उर्फ पवन कुमार, नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी, चंद्रशेखर सिंह, अरुण गोप, जितेंद्र कुमार और गुजरात के नवीन भाई जयंती भाई पटेल शामिल हैं। नंदलाल स्वर्णकार की जमानत याचिका पर अब 18 जून को सुनवाई होगी। ऐसे में इस मामले में अदालत का अगला रुख क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    Also Read : दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Next Article देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026

    जोहार शक्ति ऋंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.