Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू कश्मीर में बड़े हमले की कोशिश नाकाम, बारामूला से जैश आतंकी पकड़ा गया, हथियार बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू कश्मीर में बड़े हमले की कोशिश नाकाम, बारामूला से जैश आतंकी पकड़ा गया, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू-कश्मीर : आर्टिकल हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान के आतंकी संगठन भारत में बड़े हमले की कोशिश में लगे हुए हैं। पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने कश्मीर में अपने मॉड्यूल को फिर से एक्टिव कर दिया है। भारतीय सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को पकड़ने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय सुरक्षाबल ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला सेक्टर से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों को आतंकी के पास से काफी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।
    जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक घर में जैश का आतंकी छुपा हुआ है। भारतीय सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेश शुरू किया और एक घर से जैश के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षाबलों को आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं।
    बता दें कि रविवार सुबह ही चार से पांच आतंकियों ने बारामूला सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी। हालांकि भारतीय सुरक्षाबलों ने उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया था. भारतीय सुरक्षाबल लगातार नियंत्रण रेखा पर नजरें जमाए हुए हैं और आतंकियों की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
    पाकिस्तानी सेना भारत से बदला लेने के लिए लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही हैं। रविवार को को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर को निशाना बनाने हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की है। शनिवार देर रात भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर के उल्लंघन को अंजाम दिया था. पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

    #Online news crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम जन्मभूमि विवाद : अदालत का फैसला आने को लेकर अयोध्या में बढ़ाई सुरक्षा
    Next Article आज 07 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.