Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में उत्पाद विभाग पर हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    चाईबासा में उत्पाद विभाग पर हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2026Updated:March 3, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उत्पाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरगुंडी गांव में उत्पाद विभाग की छापामारी टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उत्पाद विभाग की 8-10 सदस्यों की टीम गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के कारोबार का पता लगाने गई थी।

    छापामारी के दौरान अचानक हमला

    जानकारी के अनुसार, टीम आरगुंडी गांव के एक घर में छापामारी कर रही थी। इसी दौरान शराब बनाने वाले एक व्यक्ति ने दावली से अचानक हमला कर दिया। मंटू अग्रवाल पर दावली के कई वार लगे और अन्य जवानों पर भी हमला करने की कोशिश की गई। जवान तेजी से घर से बाहर निकलकर सुरक्षित हुए, लेकिन हमले की खबर सुनकर गांव के अन्य ग्रामीण तीर-धनुष लेकर टीम को खदेड़ने पहुंचे। सब इंस्पेक्टर रामचंद्र ठाकुर ने बताया कि उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के पास आरगुंडी गांव में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की।

    घायल का अस्पताल में इलाज

    घायल मंटू अग्रवाल को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्हें बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमले में शामिल आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

    Also Read : झारखंड पुलिस के SI स्तर के अफसरों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, होटवार में होगी 5 दिन की क्लास

    accused arrested Argundi village Attack attack on officer bow and arrow chaibasa Dawli attack Excise Department Illegal Liquor injured officer jharkhand Liquor Mafia Mantu Agarwal Mufussil police station Niranjan Tiwari police action Raid Sadar Hospital Security violent incident अफसर पर हमला अवैध शराब आरगुंडी गांव उत्पाद विभाग गिरफ्तार आरोपी घायल अधिकारी चाईबासा छापेमारी झारखंड तीर-धनुष दावली हमला निरंजन तिवारी पुलिस कार्रवाई मंटू अग्रवाल मुफस्सिल थाना शराब माफिया सदर अस्पताल सुरक्षा हमला हिंसक घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस के SI स्तर के अफसरों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, होटवार में होगी 5 दिन की क्लास
    Next Article 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, बीजेपी ने नितिन नवीन सहित 9 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.