Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ATS का चौंकाने वाला खुलासा- झारखंड के 285 लोग देश-विदेश के आतंकी संगठनों से जुड़े
    झारखंड

    ATS का चौंकाने वाला खुलासा- झारखंड के 285 लोग देश-विदेश के आतंकी संगठनों से जुड़े

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ATS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आतंकी संगठनों की गतिविधियों को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। झारखंड एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 285 लोग देश और विदेश में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं।

    इनमें से सबसे ज्यादा 113 संदिग्ध पाकुड़ जिले से हैं, जो अब आतंकियों के लिए एक नया ठिकाना बनता जा रहा है। साहिबगंज से 65, रांची से 49, और जमशेदपुर से 22 संदिग्धों की पहचान हुई है। बाकी संदिग्ध राज्य के अन्य जिलों से हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, जिन संगठनों से ये लोग जुड़े हैं, उनमें इंडियन मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा, इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट, हिज्ब उत-तहरीर और जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश जैसे खतरनाक आतंकी संगठन शामिल हैं।

    धनबाद का वासेपुर, जो पहले माफिया गतिविधियों के लिए जाना जाता था, अब आतंकी गतिविधियों का नया गढ़ बन गया है। यहां से ATS ने हाल ही में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती शबनम परवीन भी शामिल है। जांच में पता चला कि ये लोग डार्क नेट के ज़रिए विदेशी एजेंटों के संपर्क में थे और उनके मोबाइल व लैपटॉप से जिहाद से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

    इसी तरह रांची से गिरफ्तार डॉक्टर इश्तियाक अहमद पर अलकायदा के झारखंड मॉड्यूल को चलाने का आरोप है। वह पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं, लेकिन चुपचाप आतंकी नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन ने पाकुड़ में युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है।

    ATS के अधिकारियों का कहना है कि इन संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, ATS की टीम डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी है।

    झारखंड में आतंकियों के स्लीपर सेल भी सक्रिय हैं, जो आम नागरिकों की तरह रहकर गुपचुप तरीके से संगठन के लिए काम करते हैं। अब तक राज्य में ऐसे 33 से ज्यादा स्लीपर सेल की पहचान हो चुकी है।

    सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि आतंकियों ने डार्क नेट और सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जिससे उनकी पहचान कर पाना मुश्किल होता जा रहा है।

    झारखंड में जिस तरह आतंकी गतिविधियों का फैलाव हो रहा है, वह राज्य ही नहीं, पूरे देश की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी है। ATS ने खुफिया तंत्र को मजबूत किया है और संदिग्धों की तलाश तेजी से जारी है।

     

    ATS रिपोर्ट ISIS PFI अलकायदा आतंकवाद आतंकवाद का खतरा आतंकवादी संगठन आतंकी मॉड्यूल इंडियन मुजाहिद्दीन एटीएस कट्टरपंथ जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश जेएमबी झारखंड झारखंड एटीएस झारखंड न्यूज झारखंड में आतंकी नेटवर्क डार्क नेट डिजिटल आतंकवाद धनबाद पाकुड़ भारत में आतंकवाद भारत सुरक्षा मुस्लिम कट्टरपंथ रांची वासेपुर साहिबगंज सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया स्लीपर सेल हिज्ब-उत-तहरीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरतालिका तीज 2025 : 26 अगस्त को रखा जाएगा निर्जला व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
    Next Article पलामू सेंट्रल जेल से शिफ्ट किये जायेंगे 200 कैदी, कई कुख्यात हैं यहां कैद

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.