Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली गीत गाकर सबका मन मोहा (VIDEO)
    झारखंड

    ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली गीत गाकर सबका मन मोहा (VIDEO)

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    द्रौपदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में सोमवार को आयोजित ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली भाषा में गीत गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। राष्ट्रपति का गीत सुनकर पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो गया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंखें मूंदकर गीत का आनंद लिया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत संथाली भाषा में ‘जोहार’ शब्द से की। उन्होंने संथाली भाषा और ओलचिकी लिपि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी से अपनी मातृभाषा और संस्कृति को संरक्षित रखने की अपील की। इससे पहले राष्ट्रपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    सीएम और राज्यपाल का संबोधन

    स्वागत भाषण के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने भी संथाली भाषा में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संथाली भाषा के संरक्षण और विकास के लिए अतुलनीय योगदान दिया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल के झारग्राम से लोकसभा सांसद कालीपाड़ा सोरेन, अखिल भारतीय संथाली राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण किस्कू और जाहेरथान कमेटी के अध्यक्ष सी.आर. मांझी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की भाषा, संस्कृति और पहचान का जीवंत उत्सव है।

    राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए उसे आज की युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव लोक संस्कृति, सामुदायिक एकता और पीढ़ियों से चली आ रही पहचान का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 92वें संविधान संशोधन के तहत संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया था। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान ओलचिकी भाषा और संथाली साहित्य के विकास में योगदान देने वाले कई महानुभावों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोभानाथ बेसरा, दमयंती बेसरा, मुचीराम हेंब्रम, भीम मुर्मू, रामदास मुर्मू, छोटराय बास्के, निरंजन हांसदा, बीबी सुंदरमण, सौरभ राय, शिवशंकर कांडयान और सी.आर. मांझी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा पर उठाए सवाल, केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

    At the Olchiki script centenary celebrations President Droupadi Murmu captivated everyone by singing a Santhali song. ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली गीत गाकर सबका मन मोहा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए साल में चार ग्रहण, भारत में दिखेगा सिर्फ एक… जानें पूरी डिटेल
    Next Article पाकुड़ में चोरों का आतंक, रेलवे कैंपस के सरकारी क्वार्टर को बनाया निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    Latest Posts

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.