Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा आवास समिति ने किया साहिबगंज का दौरा, लंबित योजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश
    झारखंड

    विधानसभा आवास समिति ने किया साहिबगंज का दौरा, लंबित योजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने सोमवार को जिला मुख्यालय में स्थित नए परिसदन में जिले के तमाम तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की. समिति के सभापति ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन ने स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन निर्माण, पथ निर्माण, पेयजल, परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार, विद्युत, समेत अन्य सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली. सभापति ने बताया कि तीन दिवसीय दौरा के दौरान पहले दिन धनबाद, दूसरे दिन दुमका फिर आज सोमवार को साहिबगंज पहुंचे हैं. बैठक में लंबित आवास योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. समिति के सभापति ने लंबित आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने तथा निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके भवनों को हैंडओवर का निर्देश गया.

    वहीं समिति के सभापति ने बताया कि साहिबगंज जिले में विगत 2021 में स्वीकृत योजनाओं में कुछ सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण का कार्य आधा अधूरा रहने के कारण उसकी जानकारी ली गई. साथ ही बरहरवा प्रखंड के कई सरकारी स्कूलों में भी शौचालय का निर्माण होना था, परंतु वह कार्य लंबित है. जिसको लेकर विभाग से इसकी जानकारी ली गई और विलंब होने का कारण पूछा गया. उन्हें निर्देश दिया गया कि अगले 15 दिनों के भीतर उनका जांच रिपोर्ट समिति को सौंपा जाए. साथ ही जहां आवश्यक है, वहां भूमि उपलब्ध कराने के लिए अपर समाहर्ता को निर्देशित किया गया. इसके अलावा सभापति ने सभी पदाधिकारी से संवेदक की लापरवाही पर की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट की मांग की. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कहीं संवेदक की लापरवाही से कार्य में देरी हो रही है तो उन पर शोकॉज करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें.

    मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, एसडीओ राजमहल, एसडीओ रवि जैन, भवन प्रमंडल पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रमाकांत प्रसाद, आरईओ के कार्यपालक अभियंता देवीलाल हांसदा, डीटीओ विष्णु देव कच्छप, डीएसओ, कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

    आज की खबर आवास समिति करंट न्यूज ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पथ निर्माण परिवहन पेयजल भवन निर्माण मुख्य समाचार राजस्व लेटेस्ट न्यूज शिक्षा सभापति सभापति ग्लेन जोसेफ गॉलस्टेन साहिबगंज सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंयुक्त किसान मोर्चा ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव, MSP की गारंटी वाली मांग पर अड़े किसान
    Next Article गुलाम नबी आजाद के बयान पर आया फारूक अब्दुल्ला पलटवार, कहा- नेशनल कॉन्फ्रेंस को गिरा नहीं पाएंगे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.