Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»असम भी झारखंड भेजेगा प्रतिनिधिमंडल, हिमंता का हेमंत के फैसले पर पलटवार
    जोहार ब्रेकिंग

    असम भी झारखंड भेजेगा प्रतिनिधिमंडल, हिमंता का हेमंत के फैसले पर पलटवार

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासियों की दशा के अध्ययन के लिए बनाई गई सर्वदलीय टीम पर पलटवार किया है. हिमंता सरमा ने कहा कि असम सरकार भी इस मामले में अध्ययन के लिए प्रतिनिधिमंडल झारखंड भेजेगी. उनका यह बयान तब आया जब हेमंत सोरेन की सरकार ने असम में चाय बागानों के आदिवासी कामकाजी समुदाय की स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक टीम भेजने का फैसला लिया है.

    भाजपा की बैठक के बाद बोले असम के मुख्यमंत्री

    बीती रात भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम सरकार 5 दिसंबर को अपनी कैबिनेट बैठक में झारखंड के कुछ इलाकों का दौरा करने पर निर्णय लेगी. उन्होंने कहा, “हम भी झारखंड में दो-तीन विशेष चीजें देखने के लिए दो प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे. अगले सप्ताह इस पर फैसला लिया जाएगा.” हिमंता ने यह भी कहा कि असम सरकार को झारखंड के फैसले पर अपनी चिंताओं का अध्ययन करना है.  हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि किस प्रकार के मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल भेजे जाएंगे.

    आखिर इतनी तल्खी क्यों

    यह घटनाक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच राजनीतिक जुबानी जंग का हिस्सा भी है. 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की सरकार ने असम के चाय बागानों में काम कर रहे आदिवासी समुदाय की स्थिति की जांच के लिए एक सर्वदलीय टीम भेजने का निर्णय लिया था. चुनाव प्रचार के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया था कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण झारखंड के आदिवासी समुदाय की स्थिति बिगड़ी है और यह बयान इस राजनीतिक विवाद का हिस्सा माना जा रहा है.

    Also Read: चुनाव के बाद राज्य में मंदिरों पर हमले बढ़े, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही सरकार: निशिकांत दुबे

    all-party team Assam Assam government Bangladesh infiltration Bjp cabinet meeting delegation Election Campaign Hemant Soren Himanta Biswa Sarma jharkhand Jharkhand decisions Jharkhand Government Jharkhand Mukti Morcha National Democratic Alliance Political Dispute situation study tea gardens tribals असम असम सरकार आदिवासी कैबिनेट बैठक चाय बागान चुनाव प्रचार झारखंड झारखंड के फैसले झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड सरकार प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश घुसपैठ भाजपा राजनीतिक विवाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सर्वदलीय टीम स्थिति अध्ययन हिमंता बिस्वा सरमा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सहित झारखंड में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, देखें अपने शहर का ताजा रेट
    Next Article Pushpa 2 की टिकट 1800 रुपये, जानें मुंबई-बेंगलुरु में टिकट की कीमत

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    आदिवासी

    JPSC-JSSC विवाद: ED के लिए सरकार तैयार, वार्ता अब भी जारी

    August 9, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.