Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 5:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»एशिया कप 2025 : मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय स्क्वॉड, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को नहीं दी जगह
    खेल

    एशिया कप 2025 : मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय स्क्वॉड, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को नहीं दी जगह

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एशिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें आगामी एशिया कप 2025 पर टिकी हैं, जो 9 सितंबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड की घोषणा अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी पसंद का भारतीय स्क्वॉड साझा किया है, जिसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।

    What’s your Asia Cup playing 11?
    Tell us in the comments! pic.twitter.com/tQXc1TUvC8

    — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 16, 2025

    मोहम्मद कैफ का स्क्वॉड और प्लेइंग XI

    मोहम्मद कैफ ने X पर एक वीडियो शेयर कर अपनी पसंदीदा प्लेइंग XI और स्क्वॉड की जानकारी दी। कैफ के अनुसार, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे, जबकि तिलक वर्मा तीसरे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) चौथे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) पांचवें, हार्दिक पांड्या छठे, शिवम दुबे सातवें, वॉशिंगटन सुंदर आठवें, कुलदीप यादव नौवें, अर्शदीप सिंह दसवें और जसप्रीत बुमराह ग्यारहवें नंबर पर होंगे।

    स्क्वॉड में चार अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में शुभमन गिल (बैकअप ओपनर), जितेश शर्मा (बैकअप विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। कैफ ने शुभमन गिल को स्क्वॉड में जगह दी, लेकिन शुरुआती प्लेइंग XI से बाहर रखा।

    एशिया कप 2025 का शेड्यूल

    भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा, जबकि 19 सितंबर को भारत का सामना ओमान से होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच UAE में खेले जाएंगे।

    कैफ का स्क्वॉड :

    संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, मोहम्मद सिराज।

    Also Read : सिमडेगा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 60 किलो गांजा बरामद

    Asia Cup 2025: Mohammad Kaif selected the Indian squad Yashasvi Jaiswal and Rinku Singh were not given a place एशिया कप 2025 : मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय स्क्वॉड यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को नहीं दी जगह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी कंचन सिंह के एक्शन मोड में आते ही तस्करों में मचा हड़कंप… जानें कैसे
    Next Article रजरप्पा मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन

    Related Posts

    खेल

    महिला क्रिकेट को नई उड़ान: ICC ने पहली बार वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का किया ऐलान

    April 17, 2026
    खेल

    रांची के खेलगांव में पिकलबॉल का महाकुंभ, 7 राज्यों के 200 खिलाड़ी मैदान में

    April 11, 2026
    खेल

    ‘अपनों’ के खिलाफ उतरेंगे संजू और जडेजा, CSK vs RR में दिखेगा इमोशन का असली खेल

    March 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में एक साथ 46 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    April 18, 2026

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.