Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। यह 15 महीने बाद दोनों टीमों का पहला टी20 मुकाबला होगा। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं और यह उनका टूर्नामेंट का दूसरा मैच होगा। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया, जबकि पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से मात दी। दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

    मैच का समय और नेतृत्व

    मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, वहीं पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा कर रहे हैं।

    भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड

    दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 3 में जीत हासिल की। टी20 एशिया कप में तीन बार भिड़ंत हुई, जिसमें भारत ने 2 और पाकिस्तान ने 1 मैच जीता। दुबई स्टेडियम में दोनों टीमें तीन बार भिड़ीं, जिसमें पाकिस्तान ने 2 और भारत ने 1 मैच जीता।

    पिच की खासियत

    दुबई की पिच संतुलित है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, क्योंकि नई गेंद पर बाउंस और मूवमेंट देखने को मिलता है। बाद में स्पिनर प्रभावी हो सकते हैं। बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके मिलेंगे, लेकिन उन्हें सावधानी से खेलना होगा। इस मैदान पर भारत ने 2022 में 212 रनों का सर्वाधिक टी20 स्कोर बनाया था। वहीं, सबसे कम 55 रन वेस्टइंडीज ने बनाए थे। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 145 रन है। यहां 93 टी20 मैचों में 46 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 47 बार चेज करने वाली टीम जीती है।

    दोनों टीमों की स्क्वॉड

    भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, हर्षित राणा।

    पाकिस्तान : सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, सईम अयूब, हसन नवाज, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, हारिस रऊफ, हसन अली, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर।

    इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

    भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह पर फैंस की नजरें होंगी। पाकिस्तान की ओर से सलमान आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सईम अयूब, फखर जमां, अबरार अहमद और हसन नवाज से फैंस को खास उम्मीदें हैं।

    Also read : भारत-पाक एशिया कप मैच पर बवाल : विपक्ष की रद्द करने की मांग, सरकार बोली- खेलना जरूरी

    Asia Cup 2025 Asia Cup 2025: High-voltage match between India and Pakistan today… know the pitch report High-voltage match between India and Pakistan today in Asia Cup 2025… Know the pitch report ind vs pak India & Pakistan pitch report एशिया कप 2025 एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला कल दुबई में पिच रिपोर्ट भारत-पाकिस्तान भारत-पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 में हाई-वोल्टेज मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 14 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में अगले चार दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट… जानें आज का वेदर अपडेट

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    आदिवासी

    झारखंड के सौरभ मुंडा की फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.