Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिव्यांग मतदाताओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इंतजाम, बूथों पर उपलब्ध रहेंगी सारी सुविधाएं: के रवि कुमार
    झारखंड

    दिव्यांग मतदाताओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इंतजाम, बूथों पर उपलब्ध रहेंगी सारी सुविधाएं: के रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोक सभा निर्वाचन में कोई भी मतदाता नहीं छूटे यह हम सबों की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेवारी है. इसलिए समाज के सभी प्रबुद्धजनों, स्वंयसेवी/ स्वैच्छिक/ गैरसरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील है कि वैसे मतदाता, खासकर दिव्यांगजन, जो आपके आस पड़ोस में हैं उनकी सहायता कर उनका मतदाता पत्र बनवा दें. वोटर हेल्पलाइन ऐप्प के माध्यम से अथवा नजदीकी बीएलओ से संपर्क करने पर उनका मतदाता पहचान पत्र आसानी से बन जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है अतएव देश के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. उन्होंने कहा कि इस बात को आत्मसात कर लें कि आपके ही मत से सरकार बनती है और देश की दिशा तय होती है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार आज रांची में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए कार्यरत एक स्वयं सेवी संस्थान के द्वारा आयोजित स्टेक होल्डर्स के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे.

    शत प्रतिशत हो मतदान

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विगत के चुनाव में रांची में पीडब्लूडी मतदाताओं ने 90% से अधिक मतदान किया है. आसन्न लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर सभी पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाताओं से अपील है कि वे देश की इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें ताकि यह आंकड़ा शत-प्रतिशत तक पहुंचे. इनसे सभी मतदाताओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर जन-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना है. दिव्यांग, गर्भवती माताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए हरेक मतदान केंद्र पर पर रैंप, शेड, पेयजल, शौचालय एवं अलग से कतार की व्यवस्था रहेगी. भारत निर्वाचन आयोग के सक्षम ऐप का उपयोग कर दिव्यांग मतदाता अपने लिए व्हील चेयर की व्यवस्था कर सकेंगे. मतदान के दिन इन मतदाताओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए फ्री पास की सुविधा रखी जानी है, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं रहेगा वहां इनके लिए मतदान केन्द्र तक आने जाने के लिए निजी वाहन भी भाड़े पर रखे जाएंगे. इसके साथ-साथ जो वाहन से भी मतदान केंद्र पर आने में असक्षम हैं उनके लिए घर पर ही मताधिकार के प्रयोग की व्यवस्था की गई है.

    बूथों पर होगी मूलभूल सुविधाएं

    उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन में सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध है अथवा नहीं इसके हेतु एक थर्ड पार्टी सोशल ऑडिट टीम द्वारा सभी बूथों पर सर्वेक्षण के कार्य किया जा रहा है. जिससे निष्पक्ष रूप से सभी बूथों का ऑडिट हो सके. ससमय आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची सुरभि सिंह, विवेक कुमार सिंह, दिव्यांग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, मानवाधिकार संघ की पहल पर आरोपी रांची से गिरफ्तार

    आज की खबर करंट न्यूज के रवि कुमार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर निर्वाचन न्यूज हेडलाइन पीडब्लूडी बीएलओ मतदाता मतदाता पत्र मतदान केंद्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा वोटर हेल्पलाइन ऐप्प सिटी न्यूज स्टेक होल्डर्स स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, मानवाधिकार संघ की पहल पर आरोपी रांची से गिरफ्तार
    Next Article चिराग पासवान ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, गठबंधन का स्वरूप तैयार

    Related Posts

    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    Latest Posts

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.