Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»160 किमी की गति से चल रहे वंदे भारत का किया गया कवच टेस्ट
    ट्रेंडिंग

    160 किमी की गति से चल रहे वंदे भारत का किया गया कवच टेस्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देश में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कवच टेस्ट किया गया. आगरा रेलवे डिवीजन ने स्वदेशी रूप से विकसित टक्कर रोधी उपकरण कवच के तहत आठ डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन में स्थापित स्वचालित ब्रेकिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण शुक्रवार को किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अभी देश में 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं. यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है लेकिन अभी इन्हें कम स्पीड के साथ चलाया जा रहा है. अभी इन्हें शताब्दी के रूट पर चलाया जा रहा है लेकिन जल्दी ही इसका स्लीपर वर्जन भी उतारने की तैयारी है. इस ट्रेन को राजधानी के रूट पर चलाया जाएगा.

    आगरा रेलवे डिवीजन की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पहले परीक्षण में लोको पायलट ने ब्रेक नहीं लगाया, फिर भी 160 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही ट्रेन रेड सिग्नल से 10 मीटर पहले स्वचालित रूप से थम गई. यह मानक अब देश में आठ डिब्बों वाली सभी वंदे भारत ट्रेन में आजमाया जाएगा. सभी वंदे भारत ट्रेन में कवच प्रणाली लगी हुई है जो किसी भी कारण से लोको पायलट के कार्य नहीं कर पाने की स्थिति में खुद ब्रेक लगा सकती है. चूंकि इस प्रणाली को एक साथ काम करने के लिए कई अन्य घटक जैसे स्टेशन कवच, ट्रैक की पूरी लंबाई में आरएफआईडी टैग और पटरी के साथ कवच टावर की आवश्यकता होती है, इसलिए भारतीय रेलवे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने नेटवर्क में इन घटक को लागू करने की प्रक्रिया में है.

    क्या है कवच

    उत्तर मध्य रेलवे जोन के उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर कुश गुप्ता की देखरेख में मथुरा और पलवल के बीच सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षण शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक पूरा अभ्यास अप और डाउन दोनों दिशाओं में दोहराया गया. श्रीवास्तव ने कहा कि अब 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए कवायद की जाएगी. इस परीक्षण से पहले, गुप्ता की निगरानी में आगरा डिवीजन ने अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के लिए 140 किमी प्रति घंटे और 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दो और कवच परीक्षण सफलतापूर्वक किए. आगरा मंडल ने मथुरा (स्टेशन को छोड़कर) और पलवल के बीच 80 किलोमीटर की दूरी पर एक संपूर्ण कवच नेटवर्क विकसित किया है. इसमें स्टेशन क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर पटरी पर आरएफआईडी टैग लगाना, स्टेशन जैसे कई स्थानों पर कवच इकाइयों की स्थापना और पटरी के साथ टावर तथा एंटीना की स्थापना शामिल है.

    अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा विकसित कवच प्रणाली, आपातकालीन स्थिति में स्वचालित रूप से ब्रेक लगा सकती है जब ट्रेन चालक समय पर कार्य करने में विफल रहता है. आरडीएसओ के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली और आगरा के बीच तीन हिस्सों में 125 किलोमीटर का हिस्सा पूरे रेल नेटवर्क का एकमात्र हिस्सा है, जहां ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल सकती हैं. भारत में अन्य सभी खंड पर ट्रेन अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलती हैं.

     

    Armor Test Country Indian Railways johar live news Technology Test Vande Bharat कवच टेस्ट जोहार लाइव न्यूज़ टेस्ट तकनीक देश भारतीय रेल वंदे भारत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज से 19 तक मौसम रहेगा साफ, 20 से छाएंगे बादल
    Next Article नगड़ी में अगले आदेश तक धारा 144 लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026
    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    Latest Posts

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.