Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पाकुड़ में पुल साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने बोला धावा, 50 लाख की लेवी नहीं दी तो “करोड़ों का नुकसान” की धमकी
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकुड़ में पुल साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने बोला धावा, 50 लाख की लेवी नहीं दी तो “करोड़ों का नुकसान” की धमकी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ जिले के अमरापारा थाना क्षेत्र में बीजीआर कोल कंपनी की निर्माणाधीन पुल साइट पर बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने पहुंचकर दहशत फैला दी। नकाबपोश अपराधियों ने साइट पर तैनात नाइट गार्ड को धमकी भरा पर्चा थमाते हुए 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की। पर्चे में चेतावनी दी गई है कि अगर रकम नहीं दी गई तो कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया जाएगा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

    जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात अपराधी निर्माण स्थल पर पहुंचे। सभी के चेहरे ढंके हुए थे और उनके पास हथियार होने की बात कही जा रही है। अपराधियों ने वहां मौजूद नाइट गार्ड को रोककर एक पर्चा दिया और कंपनी प्रबंधन तक संदेश पहुंचाने को कहा। इसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

    पर्चे पर टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) का नाम लिखा हुआ बताया जा रहा है। पर्चे में साफ तौर पर 50 लाख रुपये की मांग की गई है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा और भारी नुकसान पहुंचाया जाएगा।

    घटना की सूचना मिलते ही अमरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पर्चे को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के लोगों और साइट पर काम कर रहे कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि पर्चा वास्तव में किसी उग्रवादी संगठन ने छोड़ा है या फिर किसी अपराधी गिरोह ने डर पैदा करने के लिए ऐसा किया है।

    मालूम हो कि कुछ महीने पहले भी बीजीआर कंपनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था। उस समय गोड्डा के एक अपराधी का नाम सामने आया था। अब एक बार फिर लेवी की मांग होने से कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। घटना के बाद पुल निर्माण स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

    Also Read : एक्शन मोड में रांची पुलिस, एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी को दबोचा

    50 लाख की लेवी नहीं दी तो “करोड़ों का नुकसान” की धमकी Armed Criminals Raid Bridge Construction Site in Pakur; Threaten "Crores in Losses" If ₹50 Lakh Levy Is Not Paid पाकुड़ में पुल साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने बोला धावा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सोते हुए यात्रियों में मची चीख-पुकार
    Next Article गुस्से में बना हैवान : पत्नी और मां को दे दी खौफनाक मौ’त, पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.