Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दोस्त के साथ घर से निकला अर्जुन फिर वापस नहीं लौटा
    जोहार ब्रेकिंग

    दोस्त के साथ घर से निकला अर्जुन फिर वापस नहीं लौटा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 31, 2025Updated:March 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दोस्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : घर से ट्यूशन पढ़ने निकला अर्जुन कुमार अचानक गायब हो गया। उसके गायब हुए करीब 40 दिन होने को आये, पर अब तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। करीब 14 साल का अर्जुन बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के BSLLH स्ट्रीट नंबर नौ में रहता है। उसके पिता का नाम कौशलेंद्र सिंह है। अर्जुन के गायब होने की लिखित शिकायत उसकी बड़ी बहन करीना कुमारी ने सिटी थाना में गुजरे 25 फरवरी को दर्ज करायी थी। शिकायत में करीना ने बताया कि अर्जुन का एक दोस्त 20 फरवरी को दोपहर में उसे लेने आया था। वह ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से दोस्त के साथ निकल गया, फिर वापस नहीं लौटा। अर्जुन के पास कोई भी पर्सनल मोबाइल फोन नहीं है। वह घर में अपनी दीदी और बड़े भाई का फोन इस्तेमाल करता था। बड़ी बहन करीना ने आशंका जताई है कि कहीं उसी दोस्त ने उसके भाई अर्जुन को मार कर फेंक तो नहीं दिया। वह लड़का अर्जुन के उम्र में काफी बड़ा है। जहां अर्जुन महज 14 साल का है, वहीं उसका दोस्त 20 साल का है। करीना का इल्जाम है कि अर्जुन के इस दोस्त के लूर-लक्षण बहुत बढ़िया नहीं। वह नशा भी करता है। अक्सर उसके घर आना-जाना किया करता है। कई बार भाई को समझाया कि उससे दूर रहे और उसके दोस्त को कई दफा फटकार भी लगायी, पर कोई फायदा नहीं हुआ। वह दोस्त जब मन करता, तब घर पर आता और अर्जुन को लेकर चला जाता। बहन करीना का इल्जाम है कि इससे पहले भी एक बार 26 जून 2024 को दोस्त अपने साथ अर्जुन को ले गया और कहीं भेज दिया था। कई दिनों के बाद अर्जुन घर लौटा था। बीते 20 फरवरी को भी उसका वही दोस्त घर आया और अर्जुन उसके साथ चला गया। करीब 40 दिन बीत जाने के बाद भी अर्जुन का अता-पता नहीं चलने से घरवाले परेशान हैं।

    इधर, मामले में सिटी थाना के SI शैलेंद्र ने बताया कि करीना के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अर्जुन के संदेही दोस्त से भी पूछताछ की गयी। फिलहाल अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। वहीं, अर्जुन के घरवालों ने ऐलान किया है कि उनके लापता बेटे की इंफॉर्मेशन देने वाले को इनाम दिया जायेगा।

    Also Read : तीन बच्चों की मां की मिली सड़ी-गली डे’ड बॉडी

    Arjun left home with his friend and never returned दोस्त के साथ घर से निकला अर्जुन फिर वापस नहीं लौटा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवादा के जंगल में लगी भीषण आ’ग
    Next Article 1 अप्रैल को “नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच” पोर्टल होगा लॉन्‍च…जानें Details

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.