Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची स्मार्ट सिटी में बनेगा अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सीएम ने भूमि पूजन का दिया निर्देश
    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेगा अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सीएम ने भूमि पूजन का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय  सुविधाएं मिल सके. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट क्षेत्र में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत बेहतर नहीं रही है. ऐसे में वर्ष 2019 में सरकार के गठन के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में लगातार काम हो रहा है. इस कड़ी में सरकारी अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है. जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्तियां हो रही है. वहीं, निजी क्षेत्र के अस्पताल यहां स्थापित हों, इसके लिए भी लगातार प्रयास हो रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए राज्य के बाहर और बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़े.

    15 नवंबर को अस्पताल का भूमि पूजन करने का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई प्रबंधन से कहा कि वह इस अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को जल्द से जल्द शुरू करें. इस मौके पर उन्होंने अस्पताल का भूमि पूजन 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर करने का निर्देश दिया. वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को बताया कि जल्द ही 250 बेड के अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. पहले चरण में यहां ओपीडी की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. सामान्य चिकित्सक और पारा मेडिकल कमी भी झारखंड के होंगे, जबकि विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की  नियुक्ति की जाएगी.

    रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ यह समझौता विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।  इसके लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दे सकेंगे। इससे यहां रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ज्ञात हो कि रांची के घाघरा में अपोलो हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम के द्वारा अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज के साथ  4 सितंबर 2014 को एकरारनामा किया गया था. लेकिन, उक्त भूमि के विषय पर विवाद के वजह से  स्थल परिवर्तन करते हुए रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया. यहां  लगभग 2.75 एकड़ भूमि पर हॉस्पिटल निर्माण होगा. इसके लिए जमीन का सब लीज फिलहाल 45 वर्षों के लिया किया जा रहा है, जो भविष्य में कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए विस्तारित किया जा सकेगा.

    250 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

    अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज के द्वारा रांची स्मार्ट सिटी परिसर में लगभग 2.75 एकड़ जमीन में 250 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा. यहां विशेष रूप से कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपोडिक, गायनोकॉलोजी, जेनरल सर्जरी, जेनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी  सेवा प्रदान की जायेगी. इसके  अलावा इमरजेंसी सेवा, रेडियोलोजी, पैथोलॉजी, डाइटरी सर्विसेस की भी व्यस्था यहां होगी. अपोलो हॉस्पिटल के द्वारा 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी. हॉस्पिटल के अंदर पार्किंग, फार्मेसी, एटीएम, कैंटीन इत्यादि की व्यवस्था भी रहेगी. रांची स्मार्ट सिटी परिसर में कई इंस्टीट्यूशंस, स्कूल, कॉलेज, पांच सितारा समेत कई होटल मॉल, ऑफिस तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानो का निर्माण होना है. साथ ही एक मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण निर्धारित है.  इसके अलावा यहां लगभग 16 हज़ार आवासीय इकाई होंगे और अनुमानित है कि लगभग डेढ़ लाख की जनसंख्या इस विकसित क्षेत्र में निवास करेगी, जो इस परियोजना से सीधे रूप से लाभान्वित होगी.

    ये रहे मौजूद

    अवसर पर  मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, रांची नगर निगम के प्रशासक श्री अमित कुमार, निदेशक सूडा श्री अमित कुमार, रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के  जीएम श्री राकेश कुमार नंदकुलियार, रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक श्री ज्योति कुमार सिंह, आईटी ऑफिसर श्री राजेश कुमार तथा अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के वाईस प्रेसिडेंट डॉ करण ठाकुर एवं आर्किटेक्चरल कंसलटेंट श्री रोशन जॉन चिरायत मौजूद थे.
    अपोलो दिशा मजबूत मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रांची रांची स्मार्ट सिटी राज्य लगातार प्रयास सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी पहुंचे मां छिन्नमस्तिका मंदिर, की पूजा-अर्चना
    Next Article सिटी व ग्रामीण एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च, त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.