Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अंशुल कंबोज की एंट्री, किसे करेंगे रिप्लेस… जानें
    खेल

    भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अंशुल कंबोज की एंट्री, किसे करेंगे रिप्लेस… जानें

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2025Updated:July 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंशुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में शुरू होगा। भारत इस सीरीज में 1-2 से पीछे है।

    अंशुल को आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर टीम में जगह दी गई है। आकाश दीप कमर दर्द से परेशान हैं और उनकी उपलब्धता पर अभी स्थिति साफ नहीं है। वहीं, अर्शदीप सिंह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। गेंद रोकने की कोशिश में उनके हाथ में कट लग गया। भारतीय टीम के सहायक कोच टेन डोश्चेट ने मीडिया को बताया कि कट की गहराई की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अगर टांके लगे तो अर्शदीप का प्रैक्टिस करना मुश्किल हो सकता है।

    24 साल के अंशुल कंबोज ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। वह रणजी ट्रॉफी में यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। इसके अलावा, टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए के लिए दो मैचों में उन्होंने चार पारियों में पांच विकेट लिए थे।

    भारत और इंग्लैंड की टीमें रविवार को मैनचेस्टर पहुंच चुकी हैं। इससे पहले दोनों टीमें लंदन के बेकनहम में प्रैक्टिस कर रही थीं। तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने 22 रन से जीत हासिल की। भारत ने दूसरा टेस्ट जीता था और अब चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगा।

    Also Read : JSBCL के हाथों में शराब बिक्री आने से अचानक बढ़ गया कलेक्शन, 17 दिनों में 2.80 करोड़ की बढ़त

    Anshul Kamboj joined the ongoing Test series between India and England… know why भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में शामिल हुए अंशुल कंबोज... जानें क्यों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 74 लाख राशन कार्डधारियों की रुक सकती है सब्सिडी… जानें क्यों
    Next Article ‘डॉन’ फेम डायरेक्टर चंद्र बरोट का निधन

    Related Posts

    खेल

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    खेल

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    खेल

    सिमडेगा की बेटियों ने बढ़ाया झारखंड का मान, भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन

    May 23, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.