जमशेदपुर में कोरोना से एक और मौत, आंकड़ा बढ़कर जमशेदपुर में हुआ 5

Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना से एक और मौत हो गयी है। जमशेदपुर के बारीडीह की रहने वाली एक महिला ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया है। महिला की उम्र 45 से 50 साल के बीच है। वह कैंसर से पीड़ीत थी। कुछ दिनों पहले तबियत खराब होने पर उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव पायी गयी थी। महिला की मौत के साथ जमशेदपुर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 हो गया हैं। वहीं झारखंड में यह संख्या 37 हो गयी है।