तोड़ा रिकॉर्ड : 15 जुलाई को रांची में 71 +ve मरीज सहित 316 संक्रमितों की पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 4562

Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज राज्य में मिल रहे है। बुधवार को भी राज्य भर में कूल 316 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें चतरा में 5, देवघर में 1, धनबाद में 14, दुमका में 1, ईस्ट सिंहभूम में 12, गढ़वा में 27, गिरिडीह में 19, गोड्डा में 2, गुमला में 2, हजारीबाग में 61, जामताड़ा में 1, खूंटी में 1, लातेहार में 23, लोहरदगा में 15, पलामू में 7, रामगढ़ में 30, रांची में 71, साहिबगंज में 11, सरायकेला में 2, सिमडेगा में 1 और वेस्ट सिंहभूम में 10 शामिल है। यह आंकड़ा आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीज की संख्या 4562 हो गया है।