Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुधारू पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, पशुपालन पदाधिकारी ने दी योजनाओं की जानकारी
    झारखंड

    दुधारू पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, पशुपालन पदाधिकारी ने दी योजनाओं की जानकारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन बेरमो पूर्वी पंचायत में किया गया. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी मनोज मणि ने पशुपालकों को सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसी भी महिला को दो गाय मिलेगी जिससे महिलाएं स्वावलंबी हो सकेगी. सरकार द्वारा वैसी महिलाएं, जो 50 वर्ष से अधिक और निराश्रित हो उन्हें इस योजना के तहत 90% तक की सब्सिडी दी जा रही है. वहीं आम महिलाएं जो इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें भी 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ सरकार दो गाय दे रही है लेकिन इसके लिए स्थानीय निवासी होना चाहिए एवं उनके पास अपना जमीन होना अनिवार्य है.

    वहीं बेरमो बीडीओ मधु कुमारी ने सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया. बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने महिलाओं से अपील किया कि आपलोग इस योजना का लाभ उठाएं और आर्थिक रूप से सशक्त हो और गाय की सेवा भी करें. मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने इस योजना को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां पर ज्यादातर इंडस्ट्रियल क्षेत्र है जहां लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है. ऐसे में सरकार की इस योजना का लाभ जनता को नहीं मिल सकेगा, इसके लिए सरकार को विचार करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके.

    ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का काफिला गुजरने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से धोया सड़क, जमकर हुई नारेबाजी

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दुधारू पशु मेला सह प्रदर्शनी न्यूज हेडलाइन पशुपालन पदाधिकारी मनोज मणि बीडीओ मधु कुमारी बेरमो बोकारो मुख्य समाचार मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना लेटेस्ट न्यूज सरकार सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजयंत सिन्हा चुने गए सर्वश्रेष्ठ सांसद, संसदीय वित्त समिति ‘संसद महारत्न पुरुस्कार’ से सम्मानित
    Next Article 2-3 मार्च को होगा मांझी परगना सरदार महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन, सुनील बास्की ने दी जानकारी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.