Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के आरोपों से नाराज मंत्री मिथिलेश ठाकुर पहुंचे कोर्ट, दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
    झारखंड

    पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के आरोपों से नाराज मंत्री मिथिलेश ठाकुर पहुंचे कोर्ट, दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    गढ़वा। जिला में नेताओं की जुबानी जंग अब कोर्ट के दहलीज तक पहुंच गई है। गढ़वा में अवैध बालू की ढुलाई और टेंडर मैनेज करने के आरोप से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर इतने नाराज हो गए कि वे सीधे कोर्ट पहुंच गए। जहां उन्होंने पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। मंत्री ने अपने उपर लगे सारे अरोपों को सिरे से खारिज किया। वहीं पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज मानहानि है तो वह यह बार-बार करेंगे।


    पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गढ़वा विधायक सह झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर जिले के नदियों से अवैध बालू ढुलाई और उनके भाई पर विभिन्न सरकारी विभागों में टेंडर को मैनेज करने का बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मंत्री जी के नेतृत्व में गढ़वा में गुंडाराज कायम हो गया है। मंत्री जी के कार्यकर्ता लोगों को परेशान कर रहे हैं। पूरा सरकारी तंत्र मंत्री जी से भयभीत है और मंत्री के इशारे पर ही पुलिस और प्रशासन के लोग काम करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

    पूर्व विधायक के आरोपों से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर नाराज हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने 10 सालों तक यहां का प्रतिनिधित्व किया और जब जनता ने उन्हें नकार दिया है तो वे प्रतिशोध की भावना से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने उनपर और उनके परिवार पर व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं। वे जानबूझकर उनकी छवि एवं प्रतिष्ठा को बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इसलिए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर चाहते हैं कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप को कोर्ट में प्रमाणित किया जाए। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने पूर्व विधायक के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। उधर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि अपने द्वारा लगाए गए आरोपों पर वह कायम हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा : जंगलों की कटाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : डीएफओ
    Next Article झारखंड की नई रोजगार नीति में ‘हिंदी’ को सामान्य भाषा के रूप में शामिल करे सरकार : डॉ अजय

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.