Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क जाम और थाने का घेराव
    झारखंड

    रांची में छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क जाम और थाने का घेराव

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पिठौरिया इलाके के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और पिठौरिया थाने का घेराव कर दिया।

    बढ़ते जनदबाव के बीच पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा। वे आरोपी शिक्षक को उनके हवाले करने या फिर उसे फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

    मामला पिठौरिया के निश्चय मेमोरियल पब्लिक स्कूल का है। आरोप है कि यहां के शिक्षक जगन्नाथ मिश्र उर्फ रंथू मिश्र ने कई छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की। छात्राओं ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी।

    इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण भड़क गए और सैकड़ो की संख्या में जुलूस निकालकर थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में लोग थाने के सामने सड़क पर जमे हैं। इस वजह से रांची-पतरातू रोड जाम हो गया है।

    जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने थाने में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की है।

    इस बीच ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

    बीते शनिवार को झारखंड के साहेबगंज जिले के बरहेट में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां कई छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक शमशाद अली के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों ने सैकड़ों की संख्या में स्कूल पहुंचकर आरोपी प्रधानाध्यापक की बुरी तरह पिटाई की थी। पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया था।

    Anger erupted against teacher accused of molesting girl students in Ranchi Nishchay Memorial Public School Pithoria Police Station road jam and siege of police station
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग से गैंग रेप केस में दो आरोपियों को मिली 20-20 साल की सजा, कोर्ट ने 3 साल बाद सुनाया फैसला
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील, बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जा सकता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Latest Posts

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.