Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»…और भरभरा कर ढह गया मकान, चकनाचूर हुईं चार कार
    झारखंड

    …और भरभरा कर ढह गया मकान, चकनाचूर हुईं चार कार

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : झरिया के चार नंबर टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित मुहल्ले में भाजपा के एक नेता का मकान भरभरा कर ढह गया. इससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई. संयोग अच्छा था कि कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. हालांकि, अचानक मकान गिरने से पास में मौजूद चार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. बताया गया की लगातार बारिश के कारण यह घटना हुई है. भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल का मकान काफी जर्जर हो चुका था. घटना अहले सुबह की है.

    टैक्सी स्टैंड में भी हुआ नुकसान

    घर के सभी परिजन पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे. लेकिन स्टैंड में खड़े वाहनों पर जर्जर मकान का मलबा गिरने से खड़ी चार कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि जब मकान का अगला हिस्सा गिरा तो उस वक्त कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था. टेक्सी स्टैंड में जो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनमें JH10AC5888,  BHW915, JH10AA9943, JH10BZ6971 शामिल हैं. हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप है. लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है.

    क्या कहते हैं स्थानीय लोग

    स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान बहुत ही जर्जर हो चुका था. लेकिन किसी का ध्यान इसपर नही गया. हादसा अहले सुबह तीन से चार बजे की बीच हुआ. अगर सुबह या दोपहर के समय होता तो बड़ी घटना घट जाती. दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष कल्लू गुप्ता के अनुसार, वर्षो से टैक्सी स्टैंड में मां दुर्गा की पूजा होती आ रही हैं. जर्जर मकान के कारण हमलोग पूजा को लेकर काफी चिंतित थे, पूजा से पहले ही जर्जर मकान ढह गया. मां कृपा है एक बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने कहा कि झरिया में ऐसे ओर भी कई जर्जर मकान हैं, जिसे संज्ञान में लेने की जरूरत है. अगर इन मकानों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.

    Dhanbad News Dhanbad update news Dilapidated house collapsed due to continuous rain havoc of rain. Johar Live जोहार लाइव धनबाद अपडेट न्यूज धनबाद न्यूज बारिश का कहर लगातार बारिश से ढहा जर्जर मकान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति को मौत के घाट उतार पत्नी छिपी कुएं में, पुलिस ने दबोचा
    Next Article 500 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.