Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»मौन और साधना का अद्भुत सफर : जामताड़ा में एडवांस मेडिटेशन कोर्स संपन्न
    जामताड़ा

    मौन और साधना का अद्भुत सफर : जामताड़ा में एडवांस मेडिटेशन कोर्स संपन्न

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित होटल राज पैलेस में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘एडवांस मेडिटेशन कोर्स’ का आज भव्य रूप से समापन हुआ। इस कोर्स में देशभर से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों ने तीन दिनों तक पूर्ण मौन का अभ्यास किया और ध्यान की गहराइयों का अनुभव किया। मौन के बाद आयोजित अनुभव साझा सत्र में सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। मुंबई से आए राधाकृष्णन ने बताया कि महानगर की भागदौड़ से दूर उन्हें यहाँ असीम शांति का अनुभव हुआ।

    प्रतिभागी रीता घोष और छवि घोष ने कहा कि साधना और मौन के माध्यम से उन्हें स्वयं को जानने और मानसिक शांति प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिला। अन्य प्रतिभागियों सरोज नारनौलीया, इंदु प्रभा, अंजू भगत, अंजू चौधरी, राम विनय सिंह, शशि नरनोलिया, राजेंद्र गोराई, शारदा प्रभा, श्रीकांत प्रसाद और उमा नारनौलिया ने भी अपने अनुभव साझा किए। सभी ने माना कि मौन से मन की चंचलता शांत हुई और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

    कोर्स की मुख्य संचालिका अर्चना चौरसिया ने कहा, “एडवांस मेडिटेशन कोर्स मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार अपनी आंतरिक ऊर्जा को रिचार्ज करने के लिए इसे अवश्य करना चाहिए।” उनके सरल और प्रभावशाली शिक्षण ने सभी प्रतिभागियों के हृदय को छू लिया।

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य आयोजक और कार्यकर्ता रीना द्विवेदी, अरुण चौधरी और विजय भगत का विशेष योगदान रहा। साथ ही वरिष्ठ शिक्षक नवीन चौरसिया का मार्गदर्शन और सानिध्य भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम में मोहन नारनौलिया, किशोर नारोलिया, गोपाल सिंधी, मनोज साह, उषा किरण सिंह, रामारानी सरकार, झूमा गौण और डॉक्टर मंजुला मुर्मू ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

    समापन समारोह में जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सामूहिक भजन-सत्संग किया और गुरुदेव के आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर को सभी ने बेहद सुखद और प्रेरणादायक बताया।

    Also Read : कांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : सांसद आदित्य साहू

    An extraordinary journey of silence and meditation: Advanced meditation course concludes in Jamtara. मौन और साधना का अद्भुत सफर : जामताड़ा में एडवांस मेडिटेशन कोर्स संपन्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : सांसद आदित्य साहू
    Next Article धनबाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बरवाअड्डा में दूसरे दिन भी छापेमारी जारी

    Related Posts

    झारखंड

    रिजल्ट से पहले राधाकृष्ण किशोर का बड़ा दावा, प्रणव झा को मिलेंगे 28.97 वोट

    June 18, 2026
    झारखंड

    लातेहार DC ने अधिकारियों को चेताया, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी हाजत से भागा, मांडर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

    June 18, 2026
    Latest Posts

    रिजल्ट से पहले राधाकृष्ण किशोर का बड़ा दावा, प्रणव झा को मिलेंगे 28.97 वोट

    June 18, 2026

    लातेहार DC ने अधिकारियों को चेताया, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी हाजत से भागा, मांडर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

    June 18, 2026

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    June 18, 2026

    झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.