Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निगम के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से गई कर्मचारी की जान, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी पत्नी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से गई कर्मचारी की जान, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी पत्नी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम में कर संग्रहकर्ता के पद पर कार्यरत नकुल तिर्की की पत्नी सरिता तिर्की ने निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही और अर्जित अवकाश की फाइल दबाकर रखने के कारण उनके पति का समय पर इलाज नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई।

    सरिता तिर्की डोरंडा स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी, चुका टोली की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उनके पति नकुल तिर्की की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उन्हें सीएमसी वेल्लोर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि उनके पति ने 9 जून 2015 से 31 जुलाई 2025 तक अर्जित अवकाश का आवेदन नगर निगम में जमा किया था। यदि यह अवकाश समय पर स्वीकृत हो जाता तो उसके एवज में मिलने वाली रकम से इलाज कराया जा सकता था। लेकिन अधिकारियों ने फाइल दबाकर रख दी और पैसा नहीं मिला। पैसे के अभाव में परिवार को वेल्लोर से वापस आना पड़ा। इसके बाद मेदांता और फिर रिम्स रांची में इलाज कराया गया। लेकिन हालात बिगड़ते गए और आखिरकार 21 अगस्त 2025 को नकुल तिर्की की मौत हो गई।

    सरिता तिर्की ने कहा, “मेरे पति की मौत के लिए नगर निगम के जिम्मेदार पदाधिकारी दोषी हैं। अगर वे समय पर अवकाश स्वीकृत कर देते, तो मेरे पति आज जीवित रहते।” उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, 50 लाख रुपये मुआवजा, पारिवारिक पेंशन और अनुकंपा पर नियुक्ति की मांग की है। इन मांगों को लेकर दिवंगत नकुल तिर्की की बेवा सरिता तिर्की आझ यानी मंगलवार को निगम के दरवाजे पर धरने पर बैठ गयी हैं। उनके साथ रांची नगर निगम के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। इस घटना से निगम कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

    Also Read : थाना में समझौता के बाद रे’त डाला पत्नी का गला, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

    An employee lost his life due to the negligence of some municipal officials his wife sat on a dharna demanding justice नगर निगम कुछ अधिकारियों की लापरवाही से गई कर्मचारी की जान न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी पत्नी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
    Next Article रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.