Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : राजधानी रांची में अदालत और सरकारी दफ्तरों को मिली धमकी के बाद अब बोकारो के सिविल कोर्ट कॉम्प्लेक्स को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार बोकारो न्याय सदन समेत पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करा दिया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।

    स्पॉट पर पहुंचे एसपी

    घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की और जांच अभियान शुरू कराया।

    बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची

    बम की आशंका को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच शुरू की। परिसर में खड़ी गाड़ियों की भी सघन जांच की जा रही है। इसके लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस की टीम कोर्ट भवन, पार्किंग एरिया, कार्यालयों और आसपास के इलाकों की लगातार तलाशी ले रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस बीच जिला बार एसोसिएशन के वकीलों से अपील की गई है कि वे फिलहाल कॉम्प्लेक्स के अंदर ही रहें और पुलिस की जांच पूरी होने तक बाहर न निकलें। प्रशासन का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर की जा रही है।

    मालूम हो कि इससे पहले भी झारखंड में रांची सिविल कोर्ट, डीसी ऑफिस और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

    An email threatening to bomb the Bokaro Court Complex sparked outrage. ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 हजार एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा, विधानसभा में उठा पुलिस-अपराधी गठजोड़ का सवाल
    Next Article रांची में रसोई गैस की भारी किल्लत, गोदाम के बाहर लगी लंबी कतारें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    Latest Posts

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.