Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, सात लोग थे सवार… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, सात लोग थे सवार… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : झारखंड में सोमवार रात एक बड़ा विमान हादसा सामने आया। चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद चतरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रात का समय होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260223-WA0100.mp4

    बताया जा रहा है कि यह एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से सिमरिया के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

    हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आम लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है।

    प्राप्त तकनीकी विवरण के अनुसार विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VTAJV था। यह Beechcraft King Air BE9L श्रेणी का विमान था, जिसका संचालन Redbird Airways Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा था। यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जिसमें एक मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

    विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट, एक पायलट (PIC) और एक सह-पायलट शामिल थे। विमान ने रांची से 13:37 UTC (भारतीय समयानुसार 19:07 बजे) उड़ान भरी थी और दिल्ली पहुंचने का अनुमानित समय 16:30 UTC (22:00 बजे IST) था।

    फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

    An air ambulance carrying seven people crashed in Chatra while going from Ranchi to Delhi. रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश सात लोग थे सवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 66.30% मतदान
    Next Article पलामू/गढ़वा में शाम साढ़े सात बजे टूटा संपर्क, फिर सिमरिया में क्रैश हुआ एयर एम्बुलेंस, मृतकों की पूरी डिटेल्स… देखें यहां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.