Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अमित शाह की सुरक्षा में सेंधमारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ा सुरक्षा घेरा
    झारखंड

    अमित शाह की सुरक्षा में सेंधमारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ा सुरक्षा घेरा

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भाजपा के स्टार प्रचारकों का आना जाना लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दर्जनों लोगों का नाम इस सूची में शमिल है. इसी क्रम में बीते शाम शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो प्रोग्राम में सुरक्षा में सेंधमारी देखने को मिली. यह सेंधमारी किसी और ने नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद की. भाजपा कार्यकर्ताओं में इतनी समझ नहीं थी कि गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो प्रोग्राम को समझ सके. उनके सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए अमित शाह की गाड़ी तक कार्यकर्ता आराम से पहुंच रहे थे. जिन कार्यकर्ताओं को बैरिकेटिंग के अंदर रहना था, वो भी बीच सड़क पर भाजपा का झंडा लेकर नारेबाजी करते दिखे. इतनी बड़ी लापरवाही आखिरकार किसकी?  क्या यह कार्यकर्ताओं की भीड़ झारखंड भाजपा के अधिकरियों से बाहर है? या फिर रांची पुलिस की लापरवाही, जो इतनी भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं को सड़कों पर प्रवेश करने दिया.

    मामले को लेकर क्या बोले रांची एसएसपी

    रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि सीआरपीएफ के सुरक्षाधिकारी के आदेशानुसार भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहले स्क्रीनिंग हुई है. फिर उन्हें रोड शो प्रोग्राम में आगे-आगे जाने दिया गया है. ऐसी कोई सूचना सामने नहीं आयी है, जिसमें अज्ञात लोग गृहमंत्री अमित शाह के काफिले के साथ-साथ चलते देखे गए है. रांची पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद थी. सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री के सुरक्षाधिकारी का जैसा दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ था, वैसा व्यवस्था किया गया था.

    थोड़ी सी चूक होने पर क्या रहती झारखंड की इज्जत

    लोकसभा चुनाव को लेकर हर कार्यकर्ताओं में जोश भरा है. जोश इस प्रकार है कि गृहमंत्री के पद को समझ नहीं पा रहे है. रोड शो प्रोग्राम में भाजपा के कार्यकर्ताओं का व्यवहार जिस तरह से देखा जा रहा है, वो हैरतअंगेज करने वाला है. शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो प्रोग्राम में थोड़ी सी चूक झारखंड को बदनामी के अलावा कुछ नहीं मिलने वाली थी. भाजपा के वरिष्ट अधिकारियों को इन सब मामलो में ध्यान देने की जरुरत थी.

    भाजपा के मात्र 16 सदस्यों की तैयार हुई थी सूची

    भाजपा के एक पदाधिकारी का कहना है कि बीते शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो प्रोग्राम में मात्र 16 सदस्यों की सूची बनी थी. इसमें सभी सदस्यों का आधार कार्ड जमा भी हुआ था. लेकिन, अचानक इतने लोगों की संख्या किसकी इजाजत से बीच सड़कों में प्रवेश की यह एक सवाल झारखंड भाजपा के अधिकरियों पर खड़ा करता है.

    इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने ढूल्लू महतो पर साधा निशाना, कहा-अगर वह जीत जाते हैं तो जनता करेगी त्राहिमान

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने ढूल्लू महतो पर साधा निशाना, कहा-अगर वह जीत जाते हैं तो जनता करेगी त्राहिमान
    Next Article 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने की होम वोटिंग, प्रशासन को कहा-थैंक्यू

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.