Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत जी ने जेल जाना स्वीकार किया, पर समझौता नहीं किया : कल्पना सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत जी ने जेल जाना स्वीकार किया, पर समझौता नहीं किया : कल्पना सोरेन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कल्पना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने शनिवार को घाटशिला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन की शुरुआत भावनात्मक अंदाज में की। उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय रामदास सोरेन को नमन करती हैं, जो इस क्षेत्र के लोगों के सच्चे साथी, मार्गदर्शक और “मांझी बाबा” थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया, क्योंकि उन्होंने हमेशा आदिवासी–मूलवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के हित में निःस्वार्थ भाव से काम किया। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के सम्मान के लिए योजनाएं शुरू कीं, जिन्हें आज पूरे देश में मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

    कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत जी ने झारखंड की जनता के लिए जेल जाना स्वीकार किया, लेकिन झुकना या समझौता करना नहीं सीखा। उनकी रगों में, उनके इतिहास में लिखा है… लड़ जाएंगे, मर जाएंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं।

    उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार की प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को सम्मान मिला, किशोरी समृद्धि योजना से बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ा गया, जिसके तहत 40 हजार से अधिक बच्चियों को आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा, अबुआ आवास योजना से झारखंड के हजारों गरीब परिवारों को अपने घर का सपना साकार हुआ।

    कल्पना सोरेन ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने भले ही हमें शारीरिक रूप से छोड़ दिया हो, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और सपने आज भी हेमंत सोरेन के रूप में जीवित हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन, गुरुजी के अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। सभा के अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को भारी संख्या में मतदान कर सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाएं। यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं होगी, बल्कि हेमंत सोरेन जी के संघर्ष, सम्मान और विकास की जीत होगी। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे, जिन्होंने नारों और तालियों से कल्पना सोरेन के संबोधन का जोरदार स्वागत किया।

    Also Read : 75 महिलाओं को मिला सिलाई मशीन, विस अध्यक्ष बोले- सरकार तत्परता से कर रही काम

    but did not compromise: Kalpana Soren Hemant ji accepted going to jail पर समझौता नहीं किया : कल्पना सोरेन हेमंत जी ने जेल जाना स्वीकार किया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article75 महिलाओं को मिला सिलाई मशीन, विस अध्यक्ष बोले- सरकार तत्परता से कर रही काम
    Next Article सीसीएल में सतर्कता महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.