Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झरिया में गरजे अमित शाह, बोले-‘पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहती है कांग्रेस, भाजपा ऐसा होने नहीं देगी’
    जोहार ब्रेकिंग

    झरिया में गरजे अमित शाह, बोले-‘पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देना चाहती है कांग्रेस, भाजपा ऐसा होने नहीं देगी’

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झरिया में बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झारखंड की महागठबंधन सरकार पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झरिया के मतदाताओं से बीजेपी को समर्थन देने की अपील की और दावा किया कि भाजपा की सरकार ही झारखंड और देश की समृद्धि का रास्ता खोलेगी.

    राहुल बाबा, आपकी चौथी पीढ़ी भी धारा 370 वापस नहीं ला सकती

    अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी आरक्षण विरोधी है और देश के पिछड़े वर्गों, दलितों का आरक्षण खत्म करना चाहती है. वे मुस्लिमों के लिए आरक्षण लाना चाहते हैं. क्या आप लोग मुस्लिम आरक्षण के लिए सहमत हैं? नहीं, भाजपा कभी ऐसा नहीं होने देगी.” उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी धारा 370 को वापस लाने की बात करती है, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा, “राहुल बाबा, आप तो क्या आपकी चौथी पीढ़ी भी धारा 370 वापस नहीं ला सकती. जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता.”

    कांग्रेस-झामुमो सरकार ने सेना की जमीन तक पर कब्जा किया

    अमित शाह ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “झारखंड में कांग्रेस और झामुमो सरकार ने 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया है, मनरेगा में घोटाला किया है और सेना की ज़मीन पर कब्जा किया है. इन लोगों ने सत्ता में रहते हुए केवल लूट मचाई है.” शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को सजा दी जाएगी और लूट की कमाई वापस लाई जाएगी.

    भाजपा सरकार बनाइए हर महीने 2100 रुपए खाते में जाएंगे

    अमित शाह ने भाजपा की योजनाओं को भी साझा किया और दावा किया कि अगर झारखंड में भाजपा सरकार बनती है, तो हर महीने 2100 रुपये लोगों के खातों में जाएंगे, गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा नहीं होगी और हर दीवाली और रक्षा बंधन दो मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. इसके अलावा, उन्होंने युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता देने और किसानों के लिए धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया.

    रेड कारपेट बिछाकर घुसपैठिये बुला रही हेमंत सोरेन की सरकार

    अमित शाह ने कहा, “हेमंत सोरेन की सरकार घुसपैठियों को लाल चादर बिछाकर बुलाती है. हमारी सरकार बनाओ, हम हर घुसपैठिए को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार झारखंड में कोई नया घुसपैठिया नहीं आने देगी और राज्य की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी.

    कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण रोकना चाहा, अब हम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना रहे हैं

    अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया और कहा, “कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर निर्माण को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे पूरा किया. अब हम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर का भी निर्माण कर रहे हैं.” अमित शाह ने अपने संबोधन के अंत में रागिनी सिंह को झरिया से प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की और कहा, “हमारी दीदी को जीताओ, फिर व्यापारियों को कभी खंडनी नहीं देनी पड़ेगी, और कोयला तस्करी भी समाप्त हो जाएगी.”

    https://x.com/ani_digital/status/1856251152741933306

    Also Read: पीएम मोदी की देवघर में 13 को जनसभा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Amit shah army land Article 370 Assembly Election Backwards Bjp BJP Government BJP schemes Coal Smuggling communal politics Congress Corruption Dalits Diwali election meeting Election Promise farmers Gas cylinder grand alliance Hemant Soren Infiltration jammu and kashmir Jharia Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Assembly Election Announcement Jharkhand Assembly Election Latest News Jharkhand Assembly Election Live Jharkhand Assembly Election News Jharkhand Assembly Election Today News Jharkhand Assembly Election Update Jharkhand Assembly Elections Jharkhand Election Jharkhand Election 2024 Jharkhand Government Jharkhand Security Jmm Kashi Vishwanath Corridor mining scam Muslim reservation Patriotism Prosperity of Jharkhand Punishment to Corrupt Ragini Singh Rahul Gandhi Raksha Bandhan Ram Temple reservation Somnath Temple unemployment allowance अमित शाह आरक्षण कांग्रेस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर किसानों कोयला तस्करी खनन घोटाला गैस सिलेंडर घुसपैठ चुनावी वादा चुनावी सभा जम्मू और कश्मीर झरिया झामुमो झारखंड की समृद्धि झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा झारखंड विधानसभा चुनाव खबर झारखंड विधानसभा चुनाव टूडे न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज झारखंड सरकार झारखंड सुरक्षा दलितों दीवाली देशभक्ति धारा 370 पिछड़ों बीजेपी बीजेपी योजनाएं बीजेपी सरकार बेरोजगारी भत्ता भ्रष्टाचार भ्रष्टाचारियों को सजा महागठबंधन मुस्लिम आरक्षण रक्षा बंधन रागिनी सिंह राम मंदिर राहुल गांधी विधानसभा चुनाव सांप्रदायिक राजनीति सेना की जमीन सोमनाथ मंदिर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में घुसकर पुलिस इंस्पेक्टर की मां का किया कत्ल, फिर 75 लाख कैश व 23 तोला सोना लेकर चलते बने
    Next Article बगोदर में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, बोले-‘एनडीए छोड़ कोई और झारखंड की भलाई नहीं सोचता, उखाड़ फेंकें भ्रष्टाचारी सरकार’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.