Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Nov, 2025 ♦ 4:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»अमित शाह का महागठबंधन पर हमला, कहा – बिहार में “ठगबंधन” बनाम “पांच पांडव” की लड़ाई
    बिहार

    अमित शाह का महागठबंधन पर हमला, कहा – बिहार में “ठगबंधन” बनाम “पांच पांडव” की लड़ाई

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्णिया जिले के बनमनखी में आयोजित जनसभा में महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि इस समय बिहार में दो खेमे हैं – एक “बिखरा हुआ ठगबंधन” और दूसरी ओर “पांच पांडवों की तरह” एनडीए। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में महागठबंधन का जनाधार कमजोर हुआ है और एनडीए 160 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार जल्द ही एक विकसित राज्य बनेगा।

    घुसपैठ का मुद्दा उठाया

    अमित शाह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की सीमांचल यात्रा पर हमला बोलते हुए इसे “घुसपैठिया बचाओ यात्रा” बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि सीमांचल क्षेत्र घुसपैठियों का गढ़ बने। शाह ने चेतावनी दी कि घुसपैठिए स्थानीय युवाओं की नौकरियों, सरकारी राशन और संसाधनों पर कब्जा करते हैं और यह राष्ट्र सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीमांचल क्षेत्र से घुसपैठियों और अतिक्रमणकारियों को हटाकर भूमि को मुक्त कराएगी।

    लालू-राबड़ी शासन पर भी हमला

    अमित शाह ने लालू-राबड़ी शासनकाल को “जंगलराज” बताते हुए कहा कि उस दौर में हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने इन घटनाओं को खत्म किया और बिहार में कानून-व्यवस्था बहाल की।

    राजद उम्मीदवारों पर टिप्पणी

    शाह ने राजद के कुछ उम्मीदवारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिवान से पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया जिसके समर्थन में विवादास्पद नारे लगाए गए। शाह ने कहा कि सिवान की धरती पर हिंसा या असंतोष नहीं फैलने दिया जाएगा।

    जनता से अपील

    गृहमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे मतदान के दिन अनुशासित रहें और हर वोट के माध्यम से “जंगलराज” की वापसी को रोकें। उन्होंने कहा, “जनता का एक-एक बटन जंगलराज को वापस आने से रोकने में निर्णायक साबित होगा।”

    Also Read : लोहरदगा में मेडिकल कॉलेज की मांग पर PMO का जवाब, बिन्देश्वर उरांव बोले – जनता की उम्मीदों के खिलाफ निर्णय

    Amit Shah attacks the Grand Alliance says it's a battle between the "Thugbandhan" and the "Five Pandavas" in Bihar. अमित शाह का महागठबंधन पर हमला कहा – बिहार में "ठगबंधन" बनाम "पांच पांडव" की लड़ाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में मेडिकल कॉलेज की मांग पर PMO का जवाब, बिन्देश्वर उरांव बोले – जनता की उम्मीदों के खिलाफ निर्णय
    Next Article गैंगस्टर फहीम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 75 साल की उम्र में जेल से मिलेगी आजादी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    महनार के RJD उम्मीदवार पर FIR दर्ज… जानें क्यों

    November 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : PM मोदी बोले- NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की

    November 8, 2025
    बिहार

    तेजस्वी यादव का जन्मदिन 9 नवंबर को, राजद समर्थकों में उत्साह का माहौल

    November 8, 2025
    Latest Posts

    रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

    November 8, 2025

    ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे

    November 8, 2025

    रिम्स के चौथे तल्ले से युवक ने लगायी छलांग, फिर…

    November 8, 2025

    संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का श’व, जांच में जुटी पुलिस

    November 8, 2025

    विधायक निसात आलम ने किया नए प्रखंड भवन का उद्घाटन, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

    November 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.