Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधायक निसात आलम ने किया नए प्रखंड भवन का उद्घाटन, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
    झारखंड

    विधायक निसात आलम ने किया नए प्रखंड भवन का उद्घाटन, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निसात आलम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड परिसर में बने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) भवन और कर्मियों के लिए तैयार आवासीय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महेश संथालिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का उद्घाटन करते हुए विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि झारखंड सरकार आम जनता के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    विधायक ने कहा कि नए प्रखंड भवन के बनने से अधिकारियों और कर्मियों को बेहतर कार्य सुविधा मिलेगी, जिससे सरकारी कार्यों की गति और पारदर्शिता दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे।

    इस मौके पर विधायक ने दो चिकित्सकों डॉ. मिनी खातून और डॉ. अबू इस्लाम  को नियुक्ति पत्र सौंपे और कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।

    उप विकास आयुक्त महेश संथालिया ने बताया कि जिला प्रशासन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जनहित में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा करोड़ों की लागत से तैयार भवन का उद्घाटन और 28 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक निसात आलम ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

     

     

    कांग्रेस जनकल्याण झारखंड नया भवन उद्घाटन निसात आलम पाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश संथालिया विकास योजनाएं वृक्षारोपण सरकारी योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत बने प्रवासी कामगारों के सहारा, ट्यूनीशिया से सुरक्षित वापस लौटे झारखंड के मजदूर
    Next Article संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का श’व, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.