Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हैदराबाद से घर लौट रहा था बोकारो का अमित, छत्तीसगढ़ की नदी में मिला शव
    झारखंड

    हैदराबाद से घर लौट रहा था बोकारो का अमित, छत्तीसगढ़ की नदी में मिला शव

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023Updated:September 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : पलायन एक ऐसी पीड़ा है, जो रोजी–रोटी के लिए इंसान को घर छोड़ने पर मजबूर कर देती है. बोकारो जिला स्थित बेरमो के सुभाष नगर निवासी अमित कुमार निजामों के शहर हैदराबाद कमाने गए थे. अमित को हैदराबाद में काम पसंद नहीं आया और वो वापस हैदराबाद से अपने घर बेरमो लौट रहे थे. लेकिन अपने घर पहुंच नहीं सके. उनका सफ़र रास्ते में ही खत्म हो गया. छत्तीसगढ़ की एक नदी में उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. आखिर उनकी मौत कैसे हुई, यह सवाल है,  जिसकी तफ्तीश होनी चाहिए. फिलहाल सुभाष नगर में अमित के घर चीख-पुकार मची है. सबके मन में सवाल है कि अमित की मौत आखिर कैसे हुई. आखिर इस अकाल मौत का सच क्या है.

    आधार कार्ड से हुई शव की पहचान

    मृतक अमित के भाई मोहन ने बताया कि अमित कमाने के लिए हैदराबाद गया था. वहां उसे काम पसंद नहीं आया और वापस अपने घर लौट रहा था. हैदराबाद में ट्रेन पर चढ़ा. बीच रास्ते में क्या हुआ, पता नहीं. उसका शव छत्तीसगढ़ मुरमुरा थाना क्षेत्र स्थित एक नदी में मिला. इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुरमुरा थाना प्रभारी का फोन आया कि एक बॉडी मिली है, यहां अमित नाम का आधार कार्ड मिला है. इस संबंध में मृतक अमित के भाई मोहन ने अपनी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि हम लोगों को किसी पर शक नहीं है. लेकिन परिजन इस घटना को हत्या मान रहे हैं और झारखंड सरकार से जांच कर दोषी को सजा दिलाने की बात कह रहे हैं.

    Amit Kumar of Bokaro Bermo Subhash Nagar dead body Government of Jharkhand Hyderabad Jharkhand news migration River of Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की नदी झारखंड न्यूज झारखंड सरकार पलायन बेरमो सुभाष नगर बोकारो का अमित कुमार शव हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में हर साल दम तोड़ रहे हैं 17,500 नवजात
    Next Article नाबालिग से मारपीट करने वाले ठाकुरगांव थानेदार हटाये गये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    Latest Posts

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.