Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020Updated:August 11, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि संभवत: किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर ले गए।

    स्थिति नियंत्रण में आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हो रही थी। लगता है कि सबकुछ अच्छी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है। मैं गुप्त सेवा के कर्मचारियों को हमेशा उनकी त्वरित और बहुत प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई थी।

    यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के गोलीबारी की घटना में शामिल होने को लेकर जांच की जा रही है। एक शख्स और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के दौरान किसी भी समय व्हाइट हाउस परिसर का सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा गया और न ही कोई अन्य प्रकार का खतरा था।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा कि अमेरिका में अब तक करीब साढ़े छह करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है और अन्य किसी भी देश ने इतनी बढ़ी संख्या में परीक्षण नहीं किए हैं। करीब डेढ़ अरब की आबादी वाला भारत भी एक करोड़ के लगभग परीक्षण करने के बाद दूसरे नंबर पर रह सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल के अंत तक हमारे पास इस महामारी का टीका उपलब्ध होगा। 

    Latest news Online news White House World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में हर वर्ष होती है 500 से अधिक इंसानों एवं 100 से ज्‍यादा हाथियों की मौत
    Next Article भाजपा सांसद साक्षी महाराज को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.