Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट
    झारखंड

    प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2025Updated:August 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेल पटरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाही रेल पटरी के पास 16 अगस्त की सुबह मिले एक युवक के क्षत-विक्षत शव मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग को वजह बताते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले का खुलासा करते हुए पलामू पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह के रूप में हुई थी, जो ग्राम सुआ का निवासी था। शुरुआती तौर पर मामला ट्रेन दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई।

    जांच में पता चला कि अमरेन्द्र का पिछले पांच सालों से काजल कुमारी नाम की युवती से प्रेम संबंध था। वर्ष 2022 में काजल की शादी हो गई थी, फिर भी अमरेन्द्र का उससे संपर्क बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, काजल के परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे और लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे।

    पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त की रात अमरेन्द्र, काजल से मिलने उसके गांव गया था, जहां उसे लड़की के परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अमरेन्द्र को पकड़कर अपने घर लाया और वहां रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद, हत्या को दुर्घटना दिखाने की मंशा से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए योगेन्द्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और बृक्ष यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ग्राम सुआ, थाना सदर के रहने वाले हैं।

    सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई रविन्द्र कुमार सिंह के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 85/2025 दर्ज की गई है और मामले में BNS की धाराएं 103(1), 238 और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।

    पुलिस का कहना है कि मामले में अभी पूछताछ और तकनीकी जांच जारी है। आगे और भी तथ्य सामने आने की संभावना है। फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

     

    Amrendra Singh Murder Case अमरेन्द्र सिंह हत्या जोगियाही रेल पटरी झारखंड अपराध समाचार झारखंड पुलिस पलामू क्राइम न्यूज पलामू ब्रेकिंग न्यूज़ पलामू सदर थाना पलामू हत्या कांड प्रेम प्रसंग में हत्या प्रेम संबंध हत्या प्रेमिका के परिजनों ने की हत्या रेलवे ट्रैक पर शव हत्या का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकठुआ आपदा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और CM से की बात, राहत कार्य जारी
    Next Article NTPC प्रकरण : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.