Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बुंडू में बिजली संकट पर आर-पार की जंग: आजसू का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर हटाने और ब्याज माफी की मांग
    झारखंड

    बुंडू में बिजली संकट पर आर-पार की जंग: आजसू का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर हटाने और ब्याज माफी की मांग

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bundu : बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और स्मार्ट मीटर थोपे जाने के विरोध में आजसू पार्टी ने अब मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र में बिजली की बदहाल व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर पार्टी नेता राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है। तय रणनीति के अनुसार, 2 और 4 मई को बुंडू स्थित बिजली कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा।

    स्मार्ट मीटर को बताया उपभोक्ता विरोधी

    आंदोलन का मुख्य केंद्र स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता है। आजसू नेताओं का तर्क है कि झारखंड सरकार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जबरन स्मार्ट मीटर लागू कर रही है, जो स्थानीय उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रहा है। पार्टी ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की है।

    लापरवाही का बोझ जनता पर क्यों?

    पार्टी ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई इलाकों में बीते आठ महीने से लेकर एक साल तक मीटर रीडिंग नहीं की गई है। इसके कारण अब उपभोक्ताओं को मोटा बकाया और उस पर भारी ब्याज का नोटिस मिल रहा है। आजसू की मांग है कि विभाग की इस लापरवाही की सजा आम जनता को न दी जाए और बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज का भुगतान स्वयं सरकार करे।

    अंधेरे में ग्रामीण, बिलों में भारी गड़बड़ी

    आंदोलन के माध्यम से खराब ट्रांसफार्मरों का मुद्दा भी उठाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद महीनों तक मरम्मत नहीं होती, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। इसके अलावा, बिना किसी ठोस आधार के भेजे जा रहे भारी-भरकम और त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों में सुधार की भी पुरजोर मांग की गई है।

    गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान

    आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए बुंडू, तमाड़ और सोनाहातु प्रखंडों में सघन प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता उपभोक्ताओं से विशेष फॉर्म भरवाएंगे, जिसमें उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का विवरण होगा। इन शिकायतों को संकलित कर जिला प्रशासन और विभागीय उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

    Also Read : ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौ’त, ट्रैक किनारे मिली स्कूटी से खुदकु’शी की आशंका

    AJSU Party Protest Bundu News Electricity Bill Issue Bundu Jharkhand Bijli Vibhag Power Crisis Jharkhand Rajkishore Kushwaha Smart Meter Protest Jharkhand Tamar News आजसू पार्टी आंदोलन खराब ट्रांसफार्मर शिकायत। झारखंड बिजली विभाग तमाड़ समाचार बिजली बिल समस्या बुंडू बुंडू न्यूज़ राजकिशोर कुशवाहा स्मार्ट मीटर विरोध झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची विश्वविद्यालय : वाणिज्य विभाग में नेट जेआरएफ कोचिंग शुरू, छात्रों को मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
    Next Article CISCE Result 2026: फर्रुखाबाद के मेधावियों का जलवा, मेघल और चक्रेश ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर जिले में किया टॉप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.