Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में 5 मई तक झमाझम बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 5 मई तक झमाझम बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने का अलर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आज यानि 30 अप्रैल से 5 मई तक झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में लगातार देखने को मिलेगा। इसी वजह से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    30 अप्रैल को कई जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

    मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में ओले गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है, उनमें रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो शामिल हैं।

    बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में गिरा पारा

    राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे गर्मी से राहत मिली।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक बारिश…

    • खूंटी में 34.5 मिमी
    • बेरमो में 30.5 मिमी

    इसके अलावा…

    • कांके में 12.2 मिमी
    • हजारीबाग में 11.8 मिमी
    • बरही में 10.2 मिमी
    • नवाडीह में 10.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    धनबाद-बोकारो में तेज आंधी, 70 किमी की रफ्तार से चली हवा

    बारिश के दौरान धनबाद और बोकारो में तेज आंधी चली। हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इससे कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

    ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत

    बारिश के साथ ठनका गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
    गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में ठनका गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नुनमुनि कुमार (24) और अमन कुमार (12) के रूप में हुई है। वहीं, लोहरदगा जिले के भंडरा क्षेत्र में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    किसानों के लिए राहत, खेतों को होगा फायदा

    विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश प्री-मानसून गतिविधि का हिस्सा है, जिससे खेतों को फायदा होगा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे इस समय खेतों की गहरी जुताई कर जमीन खुली छोड़ दें, ताकि अधिक से अधिक पानी जमीन के अंदर जाकर भूजल स्तर को रिचार्ज कर सके।

    अलनीनो का असर, मानसून में कम बारिश की आशंका

    जानकारों का कहना है कि इस बार अलनीनो का असर दिख सकता है, जिससे मानसून के दौरान बारिश सामान्य से कम हो सकती है। ऐसे में किसानों को अभी से वर्षा जल संचयन पर ध्यान देने की जरूरत है।

    मौसम विभाग की अपील- सतर्क रहें

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और आंधी के दौरान खुले मैदान में न जाएं, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों या तारों से दूरी बनाए रखें।

    Also Read : वेतन घोटाला : ऑडिट में क्लीन चिट, फिर महिला अधिकारी के जुबां खोलते ही हुआ बड़ा खुलासा

    Alert for heavy rain and hailstorms in Jharkhand until May 5. strong winds झारखंड में 5 मई तक झमाझम बारिश तेज आंधी और ओले गिरने की चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी मेघा भारद्वाज ने सोनाजोड़ी वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बेहतर सुविधाओं और समुचित देखभाल के दिए निर्देश
    Next Article दौड़ा दौड़ाकर पीटे गए अंचल कर्मी, गुमला में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    Latest Posts

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.