Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा में एक बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने डीसी सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने +62851-7749-2564 नंबर से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की है। इस अकाउंट में डीसी का नाम और फोटो इस्तेमाल किया गया है, जिससे लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

डीसी ने दी सतर्क रहने की अपील
डीसी आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि यह अकाउंट फर्जी है और इसका जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत उसे ब्लॉक कर दें। प्रशासन ने कहा है कि यदि इस फर्जी अकाउंट से किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग की जाती है, तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें और तुरंत साइबर थाना या पुलिस को इसकी सूचना दें।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
पुलिस को दिए गए जांच के निर्देश
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि साइबर अपराधियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और सरकारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज से सतर्क रहें।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors