Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वित्त मंत्री का सख्त रुख, पलामू में पानी संकट दूर करने के लिए तुरंत कार्रवाई के आदेश
    झारखंड

    वित्त मंत्री का सख्त रुख, पलामू में पानी संकट दूर करने के लिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राधाकृष्ण किशोर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : राधाकृष्ण किशोर ने पलामू जिले में बढ़ते पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को परिसदन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक कर उन्होंने जिले में पानी की स्थिति की समीक्षा की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पलामू जिले में कुल 27,037 चापाकल हैं, जिनमें से 1,370 पूरी तरह खराब हो चुके हैं। इसके अलावा 2,017 चापाकलों के राइजिंग पाइप सड़ जाने से वे भी उपयोग लायक नहीं रह गए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि भूजल स्तर 55 से 60 फीट नीचे चला गया है, जिससे पेयजल संकट और गंभीर हो गया है। 

    मरम्मत के लिए फंड जारी, डीएमएफटी के उपयोग के निर्देश

    वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि अनाबद्ध निधि से पलामू जिले को 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिससे खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को कहा कि डीएमएफटी फंड का उपयोग भी चापाकलों की मरम्मत और राइजिंग पाइप की खरीद में किया जाए।

    पंचायत स्तर पर संपर्क व्यवस्था बनाने का निर्देश

    मंत्री ने यह भी कहा कि हर पंचायत में फ्लेक्स बोर्ड लगाया जाए, जिसमें चापाकल मिस्त्री और विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर दर्ज हों। इससे लोग खराब चापाकल की जानकारी सीधे दे सकेंगे और तुरंत कार्रवाई हो सकेगी। पेयजल संकट से निपटने के लिए जिले में 17 चापाकल मरम्मत वाहन तैनात किए जाएंगे। इन वाहनों में आवश्यक उपकरण और सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिससे खराब चापाकलों को मौके पर ही ठीक किया जा सके।

    420 नए चापाकल लगाने की तैयारी

    वित्त मंत्री ने बताया कि प्रत्येक विधायक की अनुशंसा पर प्रति प्रखंड 20 नए चापाकल लगाए जाएंगे। पलामू जिले में 21 प्रखंड हैं, ऐसे में कुल 420 नए चापाकल लगाने की योजना है, जिससे लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सकेगी।

    Also Read : जर्जर बिजली तार बना खतरा, सड़क पर गिरा 11KV लाइन; 3 पशुओं की गई जान
    Chapakal drinking water crisis Finance Minister Government Meeting Handpump Repair infrastructure development Jharkhand news local administration Palamu News Public Health Rural Water Supply Summer Crisis Water Management water shortage
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजर्जर बिजली तार बना खतरा, सड़क पर गिरा 11KV लाइन; 3 पशुओं की गई जान
    Next Article ALERT ! जामताड़ा डीसी के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, विदेशी नंबर का हो रहा इस्तेमाल

    Related Posts

    क्राइम

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026
    Latest Posts

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.