Jamtara (Rajiv Jha) : आजसू पार्टी ने कुंडहित प्रखंड में संगठन के पुनर्गठन और विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक मंगलवार को डाक बंगला परिसर में अशोक घोष की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करना होगा और संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रखंड स्तरीय सम्मेलन बुलाकर कुंडहित प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा।
केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान आजसू ने युवाओं और छात्रों को जोड़कर उग्र आंदोलन किया था, जिससे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और 1989 में राजीव गांधी सरकार ने पहली झारखंड वार्ता आजसू के साथ की। इसके आधार पर अलग राज्य के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ी। बैठक में दुमका के हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद यादव द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय पांडे और नितेश कुमार वर्मा के साथ मारपीट की घटना की भी तीव्र निंदा की गई। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्यामल वाद्यकर, प्रखंड संयोजक विपद वरण ख़ां, राजेश मरांडी, मोहब्बत अली, नित्य कोनोई, गया प्रसाद महतो, उज्जवल घोड़ोई, किशोर दत्ता, अमृत घोष, जीतेन रविदास, टोटन सिंह, अविनाश रक्षित, बुद्धिनाथ टुडू, राज कुमार बाउरी, सुमन भट्टाचार्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Also Read : सीएम हेमंत सोरेन ने JSSC के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र… देखें वीडियो


