Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी, सांस लेना हुआ दूभर
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी, सांस लेना हुआ दूभर

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2023Updated:November 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और जहरीली हवा का कहर लगातार जारी है. वायु गुणवत्ता आज भी क्रिटिकल है. राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों में बढ़ता प्रदूषण खतरे की घंटी बजा रहा है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में है. प्रदूषण के लिहाज से यह स्थिति दिल्ली वालों के लिए खतरे से कम नहीं है.

    वहीं बढ़ते पॉल्यूशन के कारण सरकार ने ऑड ईवन लागू करने के साथ ही प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है. इस बीच प्रदूषक, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) में भी बढ़ोतरी होने लगी है, जो चिंता का संकेत दे रहा है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक अगले पांच दिनों तक धुंध और गंभीर वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को आरके पुरम में 433, पंजाबी बाग में 460 और आईटीओ में 413 दर्ज किया गया है. आज प्रदूषण की स्थिति कल के मुकाबले ज्यादा खराब है. वहीं मुंबई में ही प्रदूषण के कारण हाल बुरा है. बीकेसी में एक्यूआई 200, चेंबूर 150, अंधेरी 112, विले पार्ले 175, मलाड 170, बोरीवली 103, मुलुंड 126, वर्ली 140, कोलाबा में 157 दर्ज किया गया है. मौसम एजेंसी aqicn.org ने दिल्ली के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 999 मापा, जबकि दिल्ली के अन्य हिस्से ‘गंभीर’ स्थिति में रहे.

    सीपीसीबी के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि महीने (नवंबर 2023) के पहले सात दिनों में दिल्ली की औसत NO2 सांद्रता तेजी से बढ़ी है, जो 2 नवंबर से चल रही शांत हवा की स्थिति के कारण और बढ़ गई है. नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली की औसत NO2 सांद्रता 54.7µg/m3 थी, जो पिछले महीने की औसत NO2 सांद्रता 37.3µg/m3 से लगभग 47% अधिक है. भले ही 24 घंटे की सांद्रता राष्ट्रीय मानक 80 से कम है लेकिन फिर भी नवंबर में औसत सांद्रता विश्व स्वास्थ्य संगठन की 25µg/m3 की सीमा से दो गुना अधिक है.

    इसे भी पढ़ें: ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर 10 राज्यों में NIA की छापेमारी

     

    Air Pollution City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News NCR Air NCR की हवा new delhi News Headline Today's News Toxic Air आज की खबर करंट न्यूज जहरीली हवा जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नई दिल्ली न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वायु प्रदूषण सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर 10 राज्यों में NIA की छापेमारी
    Next Article महिलाओं पर विवादित बयान को लेकर सीएम नीतीश ने सदन में मांगी माफी, कही ये बात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.